Rajysabha Election Result : राज्यसभा चुनाव में पाँचों सीट पर एनडीए उम्मीदवारों की हुई जीत, बीजेपी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिले इतने वोट

Rajysabha Election Result : बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का दबदबा। नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर ने जीती सीट। प्रथम वरीयता के वोटों से हुई जीत कंफर्म।

Rajysabha Election Result : राज्यसभा चुनाव में पाँचों सीट पर
एनडीए के पांचो उम्मीदवारों की जीत - फोटो : SOCIAL MEDIA

Patna - : बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार को राज्यसभा चुनाव की मतगणना के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रथम वरीयता (First Preference) के वोटों के आधार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर की राज्यसभा सदस्यता पक्की हो गई है। इस जीत के साथ ही दिल्ली के गलियारों में बिहार एनडीए का दबदबा और भी मजबूत हो गया है।

नंबर गेम: किसे मिले कितने वोट?

मतगणना के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे एनडीए की एकजुटता को दर्शाते हैं। वोटों का गणित कुछ इस प्रकार रहा:

  • नीतीश कुमार: 44 वोट (प्रथम वरीयता)

  • नितिन नवीन: 44 वोट (प्रथम वरीयता)

  • रामनाथ ठाकुर: 42 वोट (प्रथम वरीयता)

  • उपेंद्र कुशवाहा: 42 वोट (प्रथम वरीयता)

  • शिवेश राम: 30 वोट

शिवेश राम को 30 वोट मिले, जबकि प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर अन्य चारों उम्मीदवारों ने जीत का कोटा हासिल कर लिया और उनकी उच्च सदन की सदस्यता कंफर्म हो गई।

दिग्गजों का उच्च सदन में प्रवेश

इस जीत के साथ नीतीश कुमार और नितिन नवीन जैसे कद्दावर नेताओं का राज्यसभा जाना तय हो गया है। वहीं, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत ने यह साफ कर दिया है कि एनडीए का गठबंधन अपने सामाजिक समीकरणों और संख्या बल को सहेजने में पूरी तरह सफल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा की जीत उनके राजनीतिक भविष्य और गठबंधन में उनकी भूमिका के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

विपक्षी खेमे में हलचल

जहाँ एक तरफ एनडीए खेमे में जीत का जश्न है, वहीं शिवेश राम को मिले 30 वोटों ने विपक्ष के भीतर की खींचतान और नंबर गेम की कमजोरी को उजागर कर दिया है। चुनाव के दौरान जिस तरह से क्रॉस वोटिंग और विधायकों के 'गायब' होने की खबरें आई थीं, उनका असर नतीजों पर साफ देखा जा सकता है।