Bihar Politics : बिहार में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित कर रही एनडीए सरकार: डॉ. संतोष कुमार सुमन

Bihar Politics : डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में एनडीए सरकार विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित कर रही है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : बिहार में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए
मानक स्थापित कर रही सरकार - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ एनडीए नेता डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित कर रही है। डिजिटल सेवाओं का विस्तार, भूमि रजिस्ट्री व्यवस्था में सुधार, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने जैसे निर्णय यह साबित करते हैं कि सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि जनता को सुविधाओं का वास्तविक लाभ पहुँचाना है। आज बिहार तेज़ी से आधुनिक प्रशासन और जनकेंद्रित विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

डॉ. सुमन ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, निवेश का बेहतर माहौल तैयार करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एनडीए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में एनडीए सरकार के समन्वित प्रयासों से राज्य विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। सरकार का लक्ष्य ऐसा बिहार बनाना है जहाँ गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।

डॉ. सुमन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार विकास के नए अध्याय लिख रही है, तब विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने और निराधार आरोप लगाने में व्यस्त है। बिहार की जनता अब नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठ चुकी है और वह काम करने वालों के साथ खड़ी है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार "विकसित बिहार, समृद्ध बिहार" के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार करेगी और जनता का विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बना रहेगा।