बिहार विधानसभा चुनाव का नया सर्वे, एनडीए, महागठबंधन या जनसुराज, बिहार में इन्हें मिल रहा बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव का नया सर्वे, एनडीए, महागठबंधन या जनसुर

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में सिर्फ पांच दिन का समय है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है। इससे पहले बिहार चुनाव को लेकर नया सर्वे रिपोर्ट सामने आ गया है। जिसमें एनडी, महागठबंधन और जनसुराज में किसे बहुमत मिलेगा, यह स्पष्ट हो गया है।

जेवीसी के ओपिनियन पोल में  बताया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बन सकती। सर्वे के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 120-140 मिलती दिख रही है। जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्ववाली महागठबंधन बहुमत से फिर दूर  रहेगी। सर्वे में महागठबंधन को 92-112 सीट मिलने की बात कही गई है। जबकि जनसुराज सिर्फ एक सीट जीतते हुए नजर आ रही है।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को 70-81, जेडीयू को 42-48, एलजेपी (राम विलास) को पांच से सात, HAM को दो और आरएलएम को दो सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि महागठबंधन में आरजेडी को 69-78 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 9-17, सीपीआई (एमएल) को 12-14, सीपीआई को एक, सीपीआई (एम) को एक से दो सीट मिलने का अनुमान है। इस तरह भाजपा बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। 

इसके अलावा एआईएमआईएम, बसपा और अन्य के खाते में आठ से दस सीटें जा सकती हैं।

कांटे की टक्कर

वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को महागठबंधन के मुकाबले दो फीसदी ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। सर्वे के अनुसार, एनडीए को 41-43 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि महागठबंधन को 39-41 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। जनसुराज को छह से सात फीसदी वोट और जबकि अन्य को 10-11 फीसदी वोट जा सकते हैं। कह सकते हैं कि जनसुराज के कारण महागठबंधन को नुकसान हो सकता है।

बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 122 का है। पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा हासिल किया था। तब आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। आरजेडी को 75 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, कांग्रेस-19, एलजेपी एक और अन्य को 31 सीटें मिली थीं। 

कुल सीटें- 243

एनडीए- 12-140

बीजेपी- 70-81

जेडीयू- 42-48

एलजेपी (राम विलास)- 5-7

हम-2

आरएलएम- 1-2

महागठबंधन में सीटों की स्थिति

महागठबंधन: 93-112

आरजेडी- 69-78

कांग्रेस- 9-17

सीपीआई (एमएल)- 12-14

सीपीआई- 1

सीपीआई (एम)- 1-2

-Jan Suraaj Party: 1