बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा संसदीय बोर्ड के फैसले के बाद महासचिव अरुण सिंह ने 14 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
Patna - भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार, 14 दिसंबर 2025 को एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बिहार के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है.
संसदीय बोर्ड ने लगाई मुहर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने श्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया है. नितिन नवीन वर्तमान में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति

पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इस आदेश की जानकारी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को प्रेषित कर दी गई है