नई जिम्मेदारी मिलते ही भावुक हुए नितिन नवीन: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले पिता नवीन किशोर सिन्हा का लिया आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले अपने स्वर्गीय पिता नवीन किशोर सिन्हा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। देखिए यह भावुक वीडियो, जिसमें वे नई जिम्मेदारी से पहले पिता के समक्ष नतमस्तक नजर आए।

नई जिम्मेदारी मिलते ही भावुक हुए नितिन नवीन: राष्ट्रीय कार्य

Patna : भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत अपने संस्कारों और विरासत को नमन करते हुए की है। रविवार को जैसे ही दिल्ली से उनकी नियुक्ति का आदेश आया, उन्होंने सबसे पहले अपने दिवंगत पिता का आशीर्वाद लिया।

पिता की तस्वीर के सामने हुए नतमस्तक 

 वीडियो में देखा जा सकता है कि नितिन नवीन अपने आवास पर स्थित मंदिर कक्ष में खड़े हैं। उन्होंने अपने पिता और भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की तस्वीर के समक्ष हाथ जोड़कर प्रार्थना की। आंखें मूंदकर उन्होंने पिता को याद किया और नई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए शक्ति और मार्गदर्शन मांगा।

विरासत और संस्कार का संगम 

पिता का आशीर्वाद लेने के बाद नितिन नवीन ने वहां मौजूद देवी-देवताओं को भी नमन किया। इस दौरान वे काफी शांत और भावुक नजर आए। आशीर्वाद लेने के तुरंत बाद, जैसा कि वीडियो में आवाज आ रही है, वे पार्टी कार्यालय और नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए रवाना हो गए।

पिता की राह पर बेटा 

गौरतलब है कि नितिन नवीन के पिता स्व. नवीन किशोर सिन्हा ने पटना में भाजपा को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी। आज जब उनके पुत्र को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  जैसा शीर्ष पद सौंपा है, तो यह क्षण उनके परिवार और समर्थकों के लिए बेहद भावुक करने वाला है।