Bihar Budget Session: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, जय श्रीराम का लगे नारे, जोरदार स्वागत

Bihar Budget Session: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचे हैं। नितिन नवीन के पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगे। एनडीए के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

नितिन नवीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सदन पहुंचे नितिन नवीन - फोटो : social media

Bihar Budget Session:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन के विधानसभा पहुंचने। जहां एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, आरएलएम विधानमंडल दल के नेता माधव आनंद, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

सदन पहुंचे नितिन नवीन 

नितिन नवीन को सभी दलों के नेताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। विधानसभा में भी उनके सम्मान में नेताओं ने अपने विचार रखे। जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने सबसे पहले संबोधन करते हुए नितिन नवीन की कार्यशैली और व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि, हमारे नवीन ना सिर्फ खड़े उतरे होंगे बल्कि जितने भी नामों पर विचार चल रहा है उन सब में अव्वल आए होंगे तभी हमारे नवीन आज इस पद पर पहुंचे हैं।

जितने सरल उतने ही दक्ष

विजय चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन जितने सरल हैं, उतने ही दक्ष और कुशल भी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व का यह चयन स्वाभाविक और उचित है। पार्टी ने जिन मानदंडों के आधार पर नेतृत्व का चुनाव किया होगा, उसमें नितिन नवीन न केवल खरे उतरे होंगे, बल्कि सभी नामों में सबसे आगे रहे होंगे।

बिहार पर भरोसा करने में नहीं हो संकोच 

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन ने न केवल एक जनप्रतिनिधि के रूप में, बल्कि मंत्री रहते हुए भी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और सभी उनके काम से प्रभावित हैं। इतनी कम उम्र में उनकी यह उपलब्धि असाधारण है और भाजपा नेतृत्व का यह निर्णय भी उतना ही विशेष है। विजय चौधरी ने बिहारवासियों और विधानसभा सदस्यों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नितिन नवीन भाजपा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, ताकि भविष्य में किसी बिहारी पर भरोसा करने में कोई संकोच न हो।

पटना से रंजन और नरोत्तम की रिपोर्ट