Bihar Politics: अब नीतीश लेंगे फैसला, कौन होगा जदयू विधायक दल का नेता, इस दिन से बिहार दौरे पर जाएंगे पूर्व सीएम
Bihar Politics: नीतीश कुमार अब फैसला लेंगे कि जदयू विधायक दल का नेता कौन होगा। साथ ही जल्द ही नीतीश कुमार बिहार दौरे पर जाएंगे। जदयू विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद जदयू विधायक दल की पहली बैठक हुई। 11 बजे शुरु हुई मीटिंग लगभग 45 मिनट चली। बैठक में सभी विधायकों ने नीतीश कुमार को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया। यानी अब नीतीश कुमार फैसला लेंगे कि जदयू के विधायक दल का नेता कौन होगा। साथ ही जानकारी मिल रही है कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार दौरे पर निकलेंगे।
नीतीश चुनेंगे विधायक दल का नेता
मिली जानकारी अनुसार जदयू की विधायक दल की अहम बैठक सोमवार को खत्म हो गई। करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक फैसलों के लिए अधिकृत किया गया। बैठक के बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार को विधानमंडल का नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
नीतीश का फैसला
उन्होंने आगे कहा कि, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए काम और उसका सामाजिक प्रभाव पार्टी के लिए उनके द्वारा किए गए काम और उनके प्रति आभार प्रकट किया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने घोषणा किया कि मैंने पद जरुर छोड़ दिया है लेकिन मैं खुद पार्टी की साथियों के साथ बिहार घूमूंगा।
बिहार दौरे पर निकलेंगे नीतीश कुमार
नीरज कुमार के अनुसार, नीतीश कुमार जल्द ही बिहार दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिलों में जाकर पार्टी की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे और संगठन को और मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन की मजबूती और विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि जदयू आने वाले समय में संगठन को और धारदार बनाने पर फोकस करेगी।
पटना से रंजन की रिपोर्ट