Bihar Government Formation:नीतीश कैबिनेट लिस्ट फाइनल! BJP-JDU के कई नाम आगे, LJP और HAM को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व, NDA में ओहदे और ओहदेदारों की जद्दोजहद

Bihar Government Formation: 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर ओहदे और असर को लेकर ज़बरदस्त खींचतान, मशविरा, और पर्दे के पीछे की जोड़तोड़ जारी है।

Bihar Government Formation:नीतीश कैबिनेट लिस्ट फाइनल!  BJP-J
नीतीश कैबिनेट लिस्ट फाइनल! - फोटो : social Media

Bihar Government Formation: बिहार की सियासत इस वक़्त उफान पर है। 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  के भीतर ओहदे और असर को लेकर ज़बरदस्त खींचतान, मशविरा, और पर्दे के पीछे की जोड़तोड़ जारी है।महागठबंधन टूटने के बाद नई सरकार के गठन के ऐन पहले जदयू और भाजपा दोनों ही दल अपने अपने हिस्से की कुर्सियों को लेकर कड़ा दावा ठोंक रहे हैं, ख़ासकर विधानसभा अध्यक्ष जैसे अहम पद पर।सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को भी दोनों दलों के बीच मशविरों की सिलसिला चलता रहा, लेकिन किसी फ़ाइनल सहमति की इबारत अब तक नहीं लिखी जा सकी। याद रहे कि पिछली विधानसभा में अध्यक्ष भाजपा के नंद किशोर यादव थे, जबकि उपाध्यक्ष जदयू के नरेंद्र नारायण यादव।नए अध्यक्ष पद के लिए जदयू के विजय चौधरी और भाजपा के प्रेम कुमार प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं  दोनों ही नाम सत्ता के गलियारों में खूब चर्चा में हैं।

सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि 5-6 नए चेहरे NDA सरकार के मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं।भाजपा की तरफ़ से अधिकांश मौजूदा मंत्रियों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इनमें सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा,  जिबेश कुमार, हरि साहनी, केदार प्रसाद गुप्ता, रेनू देवी जैसे कई पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिल सकता है।नए चेहरों में राणा रणधीर, गायत्री देवी और विजय कुमार खेमका के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

जदयू अपने अधिकतर मौजूदा मंत्रियों को फिर से शामिल करने के मूड में है।महनार से जीतने वाले और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मंत्री बनने की पूरी संभावना जताई जा रही है।अन्य संभावित मंत्रियों में बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, शीला मंडल, मदन सहनी, रत्नेश सदा, मोहम्मद जामा खान, जयंत राज और अशोक चौधरी शामिल हैं।नए चेहरों में राहुल कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, कलाधर प्रसाद मंडल और पन्ना लाल सिंह पटेल के नामों पर गंभीरता से विचार चल रहा है।

NDA के घटक दल भी मंत्रिमंडल में अपनी-अपनी मौजूदगी दर्ज कराने को बेताब हैं।सूत्रों के मुताबिक लोजपा (रामविलास) को तीन मंत्री पद,HAM को एक पद मिलेगा। रालोमो को एक पद मिलने की संभावना है।कुल मिलाकर भाजपा के 16, जदयू के 14 मंत्री और साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ लेने वाले हैं।

हालिया विधानसभा चुनाव में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतीं। इनमें—भाजपा – 89,जदयू – 85,लोजपा (रामविलास) – 19,हम – 5, रालोमो – 4 सीटें शामिल  हैं।

इस तरह बिहार की नई सरकार बनने से पहले सत्ता के गलियारों में सियासी बातचीत, उधेड़बुन, नफ़ासत भरी तकरार और कशमकश अपने चरम पर है।कुर्सियों की यह जंग–ए–सियासत 20 नवंबर के शपथ ग्रहण तक और तेज़ होने की पूरी उम्मीद है।