Bihar Budget Session: नशाखोरी को लेकर नीतीश सरकार ने मानी अपनी गलती, अब जड़ से खत्म करने के लिए करेगी यह काम

Bihar Budget Session: बिहार विधान परिषद में बुधवार को सूखे नशे को लेकर सवाल उठा। सदन में नीतीश सरकार ने माना कि युवाओं और बच्चों में सूखे नशे का प्रचलन बढ़ रहा है, सरकार की ओर से कहा गया कि इसको लेकर बड़े पैमाने पर मुहिम चलाया जाएगा।

सूखा नशा
सूखे नशे के चपेट में युवा?- फोटो : social media

Bihar Budget Session: बिहार विधान परिषद में युवाओं और बच्चों में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर सवाल उठा। जिसे लेकर सरकार ने अपनी गलती भी स्वीकार की। सरकार ने नशाखोरी को जड़ से खत्म करने को लेकर बड़ा कदम उठाने का भी ऐलान किया। दरअसल, विधान परिषद में जेडीयू MLC रवीद्र प्रसाद सिंह ने युवाओं और बच्चों में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में सुखा नशा लगातार बढ़ रहा है ऐसे में सरकार ने जो आयोग गठन किया है उसे और अधिक सक्रिय होने और लोगों में जनजागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। 

सूखे नशे के चपेट में बिहार के युवा 

उन्होंने सरकार से मांग की कि जागरुकता अभियान को पड़े स्तर पर चलाया जाए। जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी खड़े हुए और उन्होंने कहा कि, शराबबंदी और पूर्ण नशाबंदी के लिए हम लोगों संकल्पित हैं। उन्होंने माना कि  बच्चों में सूखे नशे में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन हमारी सरकार, केंद्र सरकार और एजेंसियां इसको लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों से जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 

मंत्री अशोक चौधरी ने बताया आगे का प्लान 

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बैनर पोस्टर हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मैराथन के साथ भी जागरुकता अभियान चला रहे हैं। भविष्य में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में लेक्चर सीरीज हो और जो भी नशे से मुक्त हुए हैं बड़े बडे़ सेलिब्रिटी उनको भी बुलाने को लेकर सरकार विचार कर रही है। इस दौरान एक और सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव खड़े हुए और कहा कि नशाबंदी के बाद इस तरह की सूखे नशे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को राज्य के सीमा पर जो राज्य हैं उनसे भी वार्ता करनी चाहिए ताकि सीमाओं पर जो दुकानें खुल रही हो वो ना खुले। 

सूखे नशे की आदी हो रहे लोग 

खलीद अनवर ने कहा कि अब तो छोटे छोटे बच्चे भी सूखे नशे के आदी को रहे हैं। स्कूल छोड़कर बच्चे नशे की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवश्कता है कि हम एक मिशन के तौर पर काम करना चाहिए। वहीं सैयद फैसल अली ने कहा कि सरकार को अधिक मात्रा में खास कर सीमावर्ती इलाकों में नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण करानी चाहिए। बच्चों और युवाओं ने सूखे नशे का प्रचलन अधिक हो गया है। इन सभी सवालों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार इस मामले में संवेदनशील है। इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में और बड़े स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी।