Bihar Cabinet Meeting: सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश ने बुलाई कैबिनेट बैठक, मंत्रियों के साथ लेंगे बड़ा फैसला, इन एजेंडों पर लगेगी मुहर
Bihar Cabinet Meeting: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले अहम बैठक करने वाले हैं। बैठक को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है, वह बेहद चौंकाने वाली मानी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 26 मार्च को सीएम नीतीश कैबिनेट की बैठक हो सकती है। समृद्धि यात्रा के खत्म होने के बाद सीएम नीतीश मंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे।
सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक
बताया जा रहा है कि यह बैठक बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद बड़े राजनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं और उनके इस्तीफे की घोषणा भी संभव है। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद से ही उनके पद छोड़ने की अटकलें तेज थीं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।
सीएम नीतीश ले सकते हैं बड़ा फैसला
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार कई मौकों पर अपने संभावित उत्तराधिकारी को लेकर संकेत दे चुके हैं। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी निगाहें इस अहम कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां से बिहार की राजनीति के अगले अध्याय की दिशा तय हो सकती है। सूत्रों की मानें तो रामनवमी से ठीक पहले बिहार में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।
हो सकती है नीतीश सरकार की अंतिम बैठक
गौरतलब हो कि, इससे पहले 20 फरवरी 2026 को हुई बैठक में सरकार ने 35 एजेंडों पर मुहर लगाई थी, जिसमें सोनपुर में एक नए हवाई अड्डे के निर्माण की मंजूरी भी शामिल थी। वहीं आज कैबिनेट बैठक इस लिए भी अहम है कि यह नीतीश सरकार की आखिरी बैठक हो सकती है। सीएम नीतीश राज्यसभा सदस्य के रुप में निर्वाचित हो गए हैं। सीएम नीतीश को 16 दिन के भीतर एक सदन से इस्तीफा देना होगा हालांकि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए उनके पास समय हैं। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम नीतीश जल्द ही इस्तीफा देंगे और बिहार में नई सरकार बनेगी जिसकी कमान भाजपा के हाथ में होगी।
पटना से रंजन की रिपोर्ट