बिहार NDA की बैठक खत्म, सीएम सम्राट चौधरी के कामकाज पर नीतीश ने की बड़ी टिप्पणी, निशांत का खुलासा

NDA की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Bihar NDA meeting
Bihar NDA meeting - फोटो : news4nation

NDA  बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गठबंधन के सभी पांचों घटक दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पहली बार सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विकास योजनाओं को जिला और प्रखंड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति तैयार करना रहा।


बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा गठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों का फीडबैक साझा किया।


सभी जिलाध्यक्ष अब करेंगे यह काम 

बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अब तक हुए विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे और इसी विश्वास के साथ एनडीए सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो 20 साल तक काम किया है उसे जन जन तक पहुंचना है और पूरा एनडीए परिवार एक साथ मिलकर समृद्ध और विकसित बिहार बनाएगा।


वहीं बैठक में शामिल नेताओं बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में नियमित रूप से एक साथ बैठकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। उनका कहना था कि गठबंधन के सभी दलों के बीच बेहतर तालमेल है और यही समन्वय सरकार की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।


काम से नीतीश कुमार संतुष्ट

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व को लेकर नीतीश कुमार संतुष्ट हैं और उन्होंने बैठक में उनकी खुलकर प्रशंसा की। निशांत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास कार्य हुए, उन्हें अब और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की है। एनडीए का लक्ष्य बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है।


बैठक में संगठन की मजबूती, जिला स्तर पर समन्वय, विकास योजनाओं की निगरानी और जनता से सीधे संवाद बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के जरिए विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।