Bihar Politics: नीतीश कुमार 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा! JDU नेताओं के साथ अहम बैठक आज, सीएम को लेकर अब भी सस्पेंस
Bihar Politics: नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। जिसके बाद नई सरकार के नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा, लेकिन सीएम कौन होगा इसको लेकर अब भी संशय बना हुआ है। अब देखना होगा आगे क्या होता है..
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सीएम नीतीश ने 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के रुप में शपथ लिया। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं। जिसके बाद अब बिहार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बिहार सहित दिल्ली की भी सियासी हलचल तेज है। दिल्ली में देर शाम भाजपा की बैठक प्रस्तावित थी लेकिन अचानक बैठक रद्द हो गया और सभी नेता पटना लौट गए। माना जा रहा है कि अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर अब भी बात नहीं बनी है। जानकारी अनुसार आज सीएम नीतीश जदयू नेताओं के साथ बड़ी बैठक करेंगे। 14 अप्रैल को वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
सीएम नीतीश 14 को देंगे इस्तीफा
सीएम नीतीश ने राज्यसभा सांसद के रुप में शपथ लेने के बाद दावा किया था कि वो एक दो दिनों में बिहार से इस्तीफा दे देंगे। ऐसे में अगर 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री का इस्तीफा होता है तो 15 अप्रैल को राज्य में नई सरकार की गठन हो सकती है। दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली से पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार में पार्टी की भूमिका, मंत्रिमंडल के गठन, संभावित चेहरों और संख्या को लेकर चर्चा की जाएगी।
राज्यसभा सांसद बनें सीएम नीतीश
हालांकि सरकार गठन के सवाल पर जेडीयू नेता विजय चौधरी ने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि केवल राज्यसभा की सदस्यता लेने से सरकार नहीं बदलती, बल्कि इस्तीफा देने के बाद ही नई सरकार बनती है। इससे पहले शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्षणन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सीएम के नाम खास उपलब्धि
शपथ ग्रहण के दौरान एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जब हस्ताक्षर करने के बाद नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “हो गया… चलें…”, जिसके बाद उन्हें फोटो सेशन के लिए रोका गया। इस शपथ के साथ नीतीश कुमार ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। राज्यसभा में यह उनका पहला कार्यकाल है।
13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक
सूत्रों के मुताबिक 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक हो सकती है, जिसके बाद 14 अप्रैल को नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं। उसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। जदयू सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में पार्टी को पहली बार डिप्टी सीएम पद मिल सकता है और दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें निशांत कुमार का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। वहीं सीएम पद को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है लेकिन फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है।