बछिया पैदा करने सीमेन के पर फंस गए नीतीश के मंत्री, खूब बरसे भजपा MLC, 2 करोड़ की जगह मात्र 59 हजार आपूर्ति

विधान परिषद में नीतीश सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता जवाब देते हुए फंसते नजर आये. न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के सदस्य भी उन पर खूब बरसे.

 trouble over semen in Bihar Vidhan parishad
trouble over semen in Bihar Vidhan parishad- फोटो : news4nation

Bihar Vidhan Parishad : कृषि और पशुपालन आधारित बिहार में स्थिति है कि राज्य में गाय जैसे दुधारू पशुओं के लिए हर वर्ष 2 करोड़ सीमेन की जरूरत है लेकिन पशुपालक को सिर्फ 59 हजार सीमेन ही उपलब्ध है. इसे लेकर सोमवार को विधान परिषद में नीतीश सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता जवाब देते हुए फंसते नजर आये. न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के सदस्य भी उन पर खूब बरसे. स्थिति ऐसी हो गई कि मंत्री की जगह सरकार की व्यवस्था का बचाव करने संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को बीच में जवाब देते हुए बड़ा आश्वासन देना पड़ा. 


दरअसल, एमएलसी सर्वेश कुमार ने सवाल किया कि बिहार में हर पशुपालक चाहता है कि उसे वह सीमेन मिले जिससे बछिया पैदा होती है. राज्य में 1.38 करोड़ पशु हैं जिनके लिए 2 करोड़ ऐसे सीमेन चाहिए. लेकिन वर्ष 2023-24 में मात्र 25 हजार और वर्ष 2024 -25 में 40 हजार सीमेन की उपलब्धता हुई. उनके सवाल पर मंत्री सर्वेश कुमार ने गोलमोल जानकारी देते रहे. इस पर सर्वेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की स्थिति है कि पूर्णिया के सीमेन सेंटर से भी वह सीमेन नहीं लेती. ना ही केंद्र सरकार से ले रही है. इससे पशुपालकों को परेशानी होती है. 2 करोड़ की जगह सिर्फ 59 हजार की आपूर्ति है. 


भाजपा एमएलसी बरसे

मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने फिर से कहा कि सरकार इस पर गम्भीरता दिखाएगी. उनके इस जवाब पर भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने गहरी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब है गंभीर होना होता है. सरकार गंभीर नहीं रहेगी तो सरकार क्या होगी. मंत्री को फंसते और नवल किशोर को बरसते देख मामले में  संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को बीच में जवाब देना पड़ा. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस समस्या के निदान में प्रयास करेगी. 


सदन में हास्यास्पद स्थिति

हालांकि इसी बीच राजद के डॉ सुनील सिंह ने कहा कि सर्वेश कुमार जो सवाल किये थे उसका जवाब नहीं मिला. इस पर विजय चौधरी ने मनोविनोद पूर्ण लहजे में कहा कि सुनील सिंह को आज किसी बहाने खड़ा होने का मौका नहीं मिला था इसलिए वे अब इस सवाल पर बीच में खड़ा हो गए हैं. 

वंदना की रिपोर्ट