बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी नहीं, ये हैं पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी

प्रत्याशियों की ओर से दायर हलफनामे से बिहार के सबसे अमीर कैंडिडेट का पता चला है. सबसे अमीर प्रत्याशियों में लालू के बेटे तेजस्वी यादव या फिर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे नेताओं का नाम नहीं है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी नहीं
तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी नहीं, ये हैं पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि (शुक्रवार) के बाद उम्मीदवारों के हलफनामों से संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। इस बार के सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का नाम शीर्ष पर नहीं है।

कौन है सबसे अमीर?

पटना की पूर्व मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार लगभग 23 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी बनकर उभरे हैं।

वही सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं. उन्होंने अपने हलफनामे में 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है. उनके पास खुद के नाम पर 99.32 लाख की चल संपत्ति और 8.28 करोड़ की अचल संपत्ति है.

वही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद, लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों—तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव—ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है।

तेजस्वी यादव: ₹8.1 करोड़ की संपत्ति के मालिक

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, जो राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, के पास करीब ₹8.1 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।उनके हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति का विभाजन इस प्रकार है:

चल संपत्ति: ₹6.12 करोड़

अचल संपत्ति: ₹1.88 करोड़

उनकी पत्नी, राजश्री यादव, के पास भी ₹1.88 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें ₹59.69 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। तेजस्वी के पास ₹1.5 लाख और उनकी पत्नी के पास ₹1 लाख नकद हैं।

तेज प्रताप यादव: संपत्ति में हुई मामूली वृद्धि

लालू यादव के बड़े बेटे, तेज प्रताप यादव की कुल संपत्ति ₹2.88 करोड़ है।आरजेडी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने 'जनशक्ति जनता दल' नामक अपना नया राजनीतिक दल बनाया है।पिछले पाँच सालों में उनकी संपत्ति में मामूली वृद्धि हुई है, हालांकि उनकी चल संपत्ति घटी है।

चल संपत्ति: ₹91.65 लाख (जो 2020 में घोषित ₹1.22 करोड़ से कम है)

अचल संपत्ति: ₹1.96 करोड़ (जो 2020 में घोषित ₹1.6 करोड़ से बढ़ी है)