Bihar News : अब खिलाड़ियों को चोटिल होने पर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, LNJP अस्पताल में मिलेगी खास सुविधा

Bihar News : बिहार के खिलाड़ियों को अब चोटिल होने पर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. LNJP अस्पताल में उन्हें इलाज की खास सुविधा मिलेगी........पढ़िए आगे

Bihar News : अब खिलाड़ियों को चोटिल होने पर इलाज के लिए बाहर
खिलाडियों को सुविधा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार में अब खिलाड़ियों को गंभीर चोट लगने पर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में बच्चे, बूढ़े, दिव्यांग के अलवा खेल के दौरान चोटिल हुए खिलाड़ियों के लिए खास व्यवस्था किया गया है। एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी के इलाज के लिए नया सेंटर बनकर तैयार हो गया है। जिससे खिलाड़ियों को गंभीर चोट लगने पर भी हर तरह का मुमकिन इलाज उपलब्ध रहेगा।

इंजरी सेंटर का निर्माण

एलएनजेपी के निदेशक डॉ राकेश चौधरी ने कहा कि अस्पताल के नये भवन में अत्याधुनिक तकनीक से लैस खिलाड़ियों के लिए इंजरी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जिससे अक्टूबर महीने में शुरू करने की योजना बनायी जा रही है। इस सेंटर पर खिलाड़ियों के इलाज के साथ अन्य कई तरह की सुविधा दी जायेगी। 

इलाज के साथ स्पेशल फिजियोथेरेपी,साईकोलॉजिस्ट,ट्रेनर व डाइटीशियन की मिलेगी सुविधा 

निदेशक डॉ राकेश चौधरी ने कहा कि एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में निर्मित स्पोर्ट्स सेंटर पर खिलाड़ियों को इलाज के अलावा स्पेशल फिजियो,साईकोलॉजिस्ट,ट्रेनर व डाइटीशियन व अन्य कई सुविधा दी जायेगी। साथ ही खेल के दौरान एंकल में चोट लगने पर खास दूरबीन तकनीक से उपचार किया जायेगा। निदेशक डॉ चौधरी ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों के चोटिल कंधे व घुटने के इलाज के लिए हाईटेक ऑर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए नयी मशीनें व अन्य संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे।

खिलाड़ियों ने कहा मुख्यमंत्री के राज में हर क्षेत्र के युवाओं का हो रहा कल्याण 

खिलाड़ी मनोज कुमार ने कहा की मैच में अभ्यास के दौरान अक्सर चोटें लगती रहती है। कई बार तो खिलाड़ियों को कंधे, घुटने व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग जाती थी। जिसके उपचार के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी के लिए सेंटर बनने से हम खिलाड़ियों को बेहद लाभ मिलेगा।  वहीँ आदित्य राज ने कहा की कबड्डी खेलने के दौरान बायां घुटना बुरी तरह से चोटिल हो गया। एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में खिलाड़ियों के इलाज के लिए इंजरी सेंटर का निर्माण पूरा हो गया है। इससे इंज्युरी के दौरान अपने शहर में ही रहकर किफाईती इलाज करवाने का मौका प्राप्त होगा। राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री के राज में हर क्षेत्र के युवा का खास ख्याल रखा जा रहा है। अब बिहार का युवा पढ़ाई, कला के साथ स्पोर्ट्स में भी बुलंदियों को हासिल करेगा।