UPI Payment: अब बिना डेटा के भी होगा UPI पेमेंट, जानें बिना इंटरनेट भुगतान करने का सबसे सटीक तरीका, बस करना है ये काम

UPI Payment: अगर आपके फोन का इंटरनेट खत्म हो गया है और आपको तुरंत किसी को पेमेंट करना है...पेमेंट करना आवश्यक है और आप समझ नहीं पा रहे कि पेमेंट कैसे करें तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें, इसके बाद आप बिना इंटरनेट के भी पेमेंट कर सकेंगे...

UPI payment
बिना इंटरनेट करें भुगतान- फोटो : AI Image

UPI Payment:  अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों या खराब नेटवर्क की वजह से हमारा UPI पेमेंट अटक जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा 'सीक्रेट कोड' है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी किसी को भी पैसा भेज सकते हैं, अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं और पिन बदल सकते हैं? इस सर्विस का नाम है *99#, जिसे USSD आधारित पेमेंट कहा जाता है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका...

इंटरनेट नहीं फिर भी कर सकेंगे पेमेंट 

दरअसल, डिजिटल इंडिया के दौर में शॉपिंग से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक ज्यादातर काम ऑनलाइन पेमेंट के जरिए होने लगे हैं। Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स ने पैसों के लेन-देन को बेहद आसान बना दिया है। अब न तो बैंक की लंबी कतारों में लगने की जरूरत है और न ही बार-बार एटीएम से कैश निकालने की झंझट। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब इंटरनेट सेवा ठप हो जाती है और तुरंत पेमेंट करना जरूरी होता है।

इन लोगों का मिलेगा फायदा 

ऐसे में अगर आपके पास नकद पैसे भी नहीं हैं, तो परेशानी बढ़ सकती है। इसी समस्या को देखते हुए NPCI ने बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट की सुविधा शुरू की है। यह सेवा साल 2022 से उपलब्ध है और खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कमजोर नेटवर्क या बिना इंटरनेट वाले इलाकों में रहते हैं।

ऐसे करें बिना इंटरनेट ऑफलाइन पेमेंट

ऑफलाइन UPI पेमेंट करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन से USSD कोड *99# डायल करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर “Welcome to *99#” का मैसेज दिखाई देगा, जहां ‘OK’ विकल्प चुनना है। इसके बाद कई विकल्प नजर आएंगे। इनमें से ‘Send Money’ का चयन करें। फिर ‘Mobile Number’ विकल्प चुनें और उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद संबंधित व्यक्ति का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब आप भेजी जाने वाली राशि दर्ज करें और अपना UPI PIN डालें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपका ट्रांजैक्शन सफल हो जाएगा।

जरूरी बातें

आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। आधार नंबर भी बैंक खाते से जुड़ा होना जरूरी है। यह सेवा बिना इंटरनेट के भी काम करती है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होना आवश्यक है। इस सुविधा के जरिए आप किसी भी समय, किसी भी स्थान से बिना इंटरनेट के सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इंटरनेट के बिना UPI पेमेंट (USSD आधारित) जैसी जानकारी आम जनता को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने और नेटवर्क की बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी।