बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क में की पूजा अर्चना

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कई बड़े आयोजन हुए. इसमें पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क में पूजा अर्चना की .

Chief Minister Samrat Choudhary
Chief Minister Samrat Choudhary- फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाये गए बोधि वृक्ष की पूजा अर्चना करायी गई। 


मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा अर्चना की, परिक्रमा की और ध्यान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक रामकृपाल यादव, विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, पटना की महापौर सीता साहू, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस० एम०, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।