बिहार AIMIM पर बड़ा फैसला, ओवैसी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से भंग

 AIMIM in Bihar
AIMIM in Bihar - फोटो : news4nation

Bihar News :  असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM बिहार इकाई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी ने ओवैसी के निर्देश पर पार्टी संगठन को और अधिक धारदार तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिहार में सभी प्रदेश पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। वहीं जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर विधायक अख्तरुल ईमान ही बने रहेंगे।


पार्टी के संयुक्त सचिव इश्तियाक अहमद की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अधिसूचना में यह भी साफ किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अख्तरुल ईमान आगामी पांच जून तक अपने पद पर बने रहेंगे। 


इस फैसले के बाद बिहार AIMIM की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी चल रही है।


नरोत्तम की रिपोर्ट