Passport Charage: बिहार में पासपोर्ट बनवाने से पहले पढ़ लें यह खबर, 1 जुलाई से से बढ़ने वाली है फीस

Passport Charage: 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। जानिए 36 और 60 पेज पासपोर्ट की नई फीस, PCC शुल्क और किन लोगों को मिलेगी राहत।

Passport Charage

Passport Charage: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवाओं के लिए नई फीस लागू कर दी है। इसके तहत सामान्य और तत्काल दोनों तरह की सेवाओं की फीस बढ़ा दी गई है। हालांकि, जिन लोगों ने पहले ही आवेदन कर दिया है और फीस जमा कर दी है, उन्हें नई दर के हिसाब से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। यानी अब इस श्रेणी में पासपोर्ट बनवाने के लिए 1,000 रुपये ज्यादा देने होंगे।वहीं 36 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपये फीस देनी होगी।60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस भी बढ़ा दी गई है। इसकी कीमत 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दी गई है।अगर आप 60 पेज वाला पासपोर्ट तत्काल सेवा के तहत बनवाना चाहते हैं, तो अब आपको 6,000 रुपये शुल्क देना होगा।

 बिहार के लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है

इस नई फीस का असर बिहार के लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि बिहार में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। कम फीस और सामान्य यात्रा जरूरतों के कारण यही पासपोर्ट सबसे ज्यादा लिया जाता है। बिहार में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले साल करीब 4.51 लाख लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इस साल यह संख्या 5 लाख से ज्यादा पहुंच सकती है। खोए हुए या खराब हो चुके पासपोर्ट को दोबारा बनवाना भी अब महंगा हो गया है।

 री-इश्यू के लिए क्या लगेगा चार्ज

36 पेज वाले पासपोर्ट के री-इश्यू के लिए सामान्य श्रेणी में 5,000 रुपये देने होंगे। अगर तत्काल सेवा चाहिए, तो 7,500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं 60 पेज वाले पासपोर्ट के री-इश्यू के लिए सामान्य श्रेणी में 6,000 रुपये और तत्काल सेवा में 8,500 रुपये देने होंगे। सरकार ने बच्चों और बुजुर्गों को राहत भी दी है। 8 साल तक के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह 10 प्रतिशत फीस छूट मिलती रहेगी। इसके अलावा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट यानी PCC और सरेंडर सर्टिफिकेट भी महंगे हो गए हैं। अब इन दोनों सेवाओं के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा।