Bihar News: पटना में एक साथ मरी 2500 मुर्गियां, संचालक सुबह सुबह पहुंचा मुर्गी फार्म तो मौत का तांडव देख उड़े होश
Bihar News: पटना में एक साथ 2500 मुर्गियों की मौत हो गई। मुर्गी फार्म संचालक जब फार्म पहुंचा तो मौत का तांडव देख उसके भी होश उड़ गए।

Bihar News: पटनासिटी के मर्चा में एक साथ हज़ारों मुर्गियों की मौत हो गयी है। मुर्गियों की यह मौत एक मुर्गी फार्म में हुई है। मामला बायपास थाना क्षेत्र के मरची पंचायत के मर्चा का है। जहां बिनोद सिंह करीब 15 वर्षों से अपने घर के पीछे ही मुर्गी फार्म का संचालन कर रहे है। बीते दिन सोमवार से लेकर आज सुबह तक करीब 2500 मुर्गियां एक साथ मर गयी।
इस बाबत मुर्गी फार्म संचालक बिनोद सिंह ने बताया कि कल सोमवार जब जब फार्म में गया तो देखा कि क़ई मुर्गियां मृत पड़ी हुई है तो हमने जांचोपरांत उसे डॉक्टर के यहां ले गया। जहां हमे बताया गया कि मुर्गियों में रानी खेत या बर्ड फ्लू बीमारी हो सकती है। अब कोई भी मुर्गियां नही बचेगी। आज सुबह देखा की फार्म में रखी लगभग 2500 मुर्गियां मृत पड़ी हुई है। बिनोद सिंह ने बताया कि हम कर्ज़ लेकर इस व्यवसायी को कर रहे थे। मुर्गियों के मरने से करीब चार लाख रुपए तक का हमें नुकसान हुआ है।
पटना से रजनिश की रिपोर्ट