FourLane In Bihar:चुनाव से पहले बिहार को केंद्र की एक और सौगात, यह सड़क भी होगा फोरलेन, 30 लाख लोगों को सीधा फायदा,कोसी-मेची लिंक को भी स्मार्ट बनाने का ऐलान
FourLane In Bihar: केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर कुल 9994 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

FourLane In Bihar: केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर कुल 9994 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें से एक परियोजना कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत 6282 करोड़ रुपए है, और दूसरी परियोजना पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर है, जिसकी लागत 3712 करोड़ रुपए है।
कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट का उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना है। यह परियोजना बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों में लगभग 2 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी। इससे बाढ़ के पानी का वितरण बेहतर होगा और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।बरसात के समय बाढ़ का पानी लिंक रिवर में फैल जाएगा, जिससे कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी सिंचाई की सुविधा और जलस्तर में वृद्धि होगी। इस परियोजना के निर्माण पर 3712 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पटना-आरा-सासाराम फोरलेन की लंबाई 120 किलोमीटर है, जिससे 1 दर्जन जिलों में रहने वाले 30 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर की लंबाई 120 किलोमीटर होगी। यह परियोजना पांच राष्ट्रीय राजमार्गों (NH 19, NH 319, NH 922, NH 131G, NH 120) और चार राज्य राजमार्गों (SH 12, SH 102, SH 02, SH 81) को आपस में जोड़ेगी। इससे क्षेत्रीय और अंतर्राज्यीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।