Bihar politics - बिहार में वज्रपात से हुई मौतों के लिए भाजपा के मंत्री ने राहुल गांधी पर फोड़ा ठिकरा, बिहार दौरे के बताया अशुभ कदम

Bihar politics - बिहार में पिछले 24 घंटे में व्रजपात से 13 लोगों की मौत हो गई। अब इन मौतों पर राजनीति शुरू हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री ने इन मौतों के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने राहुल के बिहार दौरे को अशुभ कदम बताया है।

Bihar politics - बिहार में वज्रपात से हुई मौतों के लिए भाजपा

Patna - बिहार में पिछले 24 घंटे में मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर बारिश के साथ व्रजपात हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। लेकिन अब इन मौतों के लिए भी राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया गया है। भाजपा के मंत्री ने नीरज बबलू ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के अशुभ कदम पड़े और यह घटना हो गई। 

जहां जाते हैं आपदा लेकर आते हैं

उन्होंने कहा कि कुछ अशुभ कार्य होते हैं, अशुभ लोगों का पैर पड़ जाता है। जिसके चलते राज्य में अशुभ घटनाएं घटती हैं। जैसे राहुल गांधी राज्य में आए, तो इतनी बड़ी आपदा लेकर आए। हम तो मानते हैं, कि ये ऐसा व्यक्ति है, जो कहीं भी जाता है, आपदा लेकर आता है।

राहुल के पद यात्रा से जोड़ दिया शादीवाला कनेक्शन

मंत्री नीरज बबलू यही नहीं रुके, उन्होने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करते हैं, लेकिन भारत तोड़ो का काम करते हैं। ऐसी पदयात्रा से क्या होगा? किसी ने बता दिया कि आप पदयात्रा करोगे, तो आपकी फिटनेस बनी रहेगी। तब आप कुछ कर पाएंगे। शादी ब्याह हो पाएगी फिट रहेंगे, इसलिए वो इस तरह की पदयात्रा करते हैं। 

Nsmch

ये लोगों को ठगने का काम है। राज्य और देश की जनता जानती कि जब-जब कांग्रेस आती है, तो सरकारी खजाने को लूटने का काम करती है। बिहार में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। चाहे ये पदयात्रा करें, या दंड प्रणाम करें। कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

बता दें दो दिन पहले ही राहुल गांधी बिहार दौरे पर आए थे। जहां पहले उन्होंने बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पद यात्रा में हिस्सा लिया और इसके बाद पटना पार्टी कार्यालय में बिहार के नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया था।