Patna News: 'पूरी बिल्डिंग को उड़ा देंगे'! पटना सिविल कोर्ट को 7वीं बार बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुबह सुबह मचा गया हड़कंप

Patna News: पटना सिविल कोर्ट को 7वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीते 24 घंटे में यह दूसरी धमकी है। सुबह सुबह रजिस्ट्रार के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पटना सिविल कोर्ट
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : reporter

Patna News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह सातवीं बार और 24 घंटे में दूसरी बार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह सुबह मिली धमकी से मौके पर हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोर्ट के रजिस्ट्रार के फोन पर कॉल कर सिविल कोर्ट के पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी है। 

पूरी बिल्डिंग उड़ा देंगे

जानकारी अनुसार फोन कर अपराधी ने कहा कि, इस बार पूरी बिल्डिंग को ही उड़ा दिया जाएगा। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और एजेंसियां सर्तक मोड पर आ गई है। जानकारी सामने आ रही है कि सुरक्षा कारणों से आज सिविल कोर्ट का काम सुबह से वाधित रहेगी लेकिन सेकंड हॉफ से काम हो सकता है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट