पटना में दुस्साहस: इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी से 6.39 लाख की लूट, CCTV कैद लुटेरे

पटना के सरेशाम इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी कि कार से दो लैपटॉप समेत 6.39 लाख की लूट, cctv फुटेज में दिखे लुटेरे

Patna crime  Electronics businessman robbed of more than Rs
पटना में दुस्साहस: इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी से 6.39 लाख की लूट, CCTV कैद लुटेरे - फोटो : news 4 nation

राजधानी पटना में अपराधियों का का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रह है। इसी क्रम में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल कंकड़बाग के 90 फीट रोड स्थित 'सवाज इलेक्ट्रॉनिक्स' 'सवाज इलेक्ट्रॉनिक्स' (90 फीट रोड, कंकड़बाग) के मालिक ओमप्रकाश के साथ 17 फरवरी 2026 की शाम लगभग 7:35 बजे एक सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे थे। पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पल का फायदा उठाया जब व्यवसायी ने गाड़ी का लॉक खोला और बैग लेकर चंपत हो गए। इस घटना का CCTV भी साक्ष्य के तौर पर मौजूद है।

लाखों की नकदी और लैपटॉप लेकर अपराधी फरार

लूट की इस वारदात में अपराधी व्यवसायी की गाड़ी का गेट खोलकर दो बैग छीन ले गए, जिनमें कुल 6,39,000 रुपये की नकदी मौजूद थी। पैसों के साथ-साथ बैग में HP कंपनी के दो लैपटॉप, दुकान के महत्वपूर्ण कागजात और चेक बुक भी रखे हुए थे। चश्मदीदों के अनुसार, घटना स्थल पर करीब 4-5 लोग मौजूद थे, जिनमें से एक अपराधी बैग छीनकर दक्षिण दिशा की ओर भाग निकला।

कंकड़बाग थाने में FIR दर्ज, जांच शुरू

पीड़ित ओमप्रकाश की लिखित शिकायत पर कंकड़बाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 139/26 दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीकृत किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा अधिकारी सिंटू राम को सौंपा गया है, जो अपराधियों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटा रहे हैं।