Patna Cyber Police Action: जेल में बना प्लान और दुबई से पत्नी चला रही थी सिंडिकेट! 88के सट्टेबाजी नेटवर्क में प्रयागराज से दो और गिरफ्तार

Patna News: महादेव बेटिंग ऐप की तर्ज पर 88.52 करोड़ रुपये की ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट में पटना साइबर पुलिस को दो और आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.पड़ताल जारी कई और कि तलाश!

88.52 crore betting money laundering Patna,2 more arrest
जेल में बना प्लान और दुबई से पत्नी चला रही थी सिंडिकेट! 88.52 करोड़ के सट्टेबाजी नेटवर्क में प्रयागर- फोटो : news 4 nation

ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए देशभर में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोह का बिहार एसटीएफ,पटना पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। बीते बुधवार को बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के छह शहरों में एक साथ छापेमारी की गई। इसकी जाँच ज्यो ज्यो आगे बढ़ रही है नित नए खुलासे हो रहे है दरअसल महादेव बेटिंग ऐप की तर्ज पर 88.52 करोड़ रुपये की ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटना साइबर पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पकड़े गए दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। पटना साइबर पुलिस दोनों को अपने साथ पटना लाई और शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 44 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


खगौल से पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी

साइबर पुलिस के अनुसार, खगौल से गिरफ्तार आयुष कुमार पांडे ने पूछताछ के दौरान इस गिरोह में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी आर्यन कुमार और विशाल कुमार के शामिल होने की जानकारी दी थी। इसी इनपुट के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए दोनों की पहचान की, जिसके बाद प्रयागराज के सिलचर थाना पुलिस ने दोनों को दबोचा और पटना साइबर पुलिस उन्हें पटना लेकर पहुंची।


जमीन के कारोबार और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल जारी

जांच में यह बात भी सामने आई है कि प्रयागराज से गिरफ्तार आर्यन कुमार और विशाल कुमार साइबर फ्रॉड के साथ-साथ जमीन के कारोबार से भी जुड़े हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिंडिकेट में दोनों की क्या भूमिका रही और जमीन के कारोबार से होने वाली रकम का सट्टेबाजी नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं। इसके लिए दोनों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और अन्य कारोबारी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।


20 से 25 अन्य नाम सामने आए,छापेमारी तेज

बताया जा रहा है कि इस अंतरराज्यीय सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा 18 नवंबर को हुआ था, जब पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार और 37 लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद 19 नवंबर को 32 आरोपितों को जेल भेजा गया था और शनिवार को दो और गिरफ्तारियां हुईं। जांच के दौरान 20 से 25 अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, पटना साइबर पुलिस और अन्य राज्यों व जिलों की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


दुबई से चलता था नेटवर्क,पत्नी संभाल रही थी कमान

पुलिस जांच के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सरगना संदीप कुमार गुप्ता जेल में रहने के दौरान सट्टेबाजों के संपर्क में आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने पटना से कारोबार शुरू कर अन्य राज्यों में नेटवर्क फैलाया। सट्टेबाजी की कमाई हवाला के जरिए दुबई भेजी जाती थी, जबकि 44 म्यूल बैंक खातों में 88.52 करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है, जिसमें से 56.88 करोड़ रुपये बिहार के 35 बैंक खातों में जमा हुए। संदीप ने दुबई में बैठकर संचालन की जिम्मेदारी अपनी पत्नी लवली प्रिया को सौंप रखी थी। फिलहाल पुलिस विदेश तक फैले नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और अवैध कमाई से बनी संपत्तियों का पता लगाने में लगी है।