पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव सरेआम शख्स को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के इमली तल में बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सिपारा निवासी सोनू कुमार (40 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की पुष्टि पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार ने की है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की त

Danapur Sonu Kumar Murder
टना में बेखौफ बदमाशों का तांडव सरेआम शख्स को गोलियों से भूना- फोटो : Reporter

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली तल इलाके में बेखौफ अपराधियों ने सरेशाम अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा और जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुँचते, तब तक घायल व्यक्ति जमीन पर गिर चुका था।


घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, मृतक की हुई पहचान

अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती छानबीन में मृतक की पहचान सिपारा निवासी 40 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में की गई है।


आपराधिक पृष्ठभूमि का था मृतक, लंबे समय से रह रहा था दानापुर

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक सोनू कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। वह पिछले लंबे समय से दानापुर थाना क्षेत्र में ही रह रहा था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं इस वारदात को पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व या किसी आपराधिक लेन-देन के विवाद के चलते तो अंजाम नहीं दिया गया है।


सिटी एसपी वेस्ट ने की पुष्टि, जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार ने वारदात की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से सघन जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।