Patna Dead Body Found: पटना के मिलर स्कूल मैदान में दिव्यांग युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Patna Dead Body Found: पटना के मिलर स्कूल मैदान में एक अज्ञात दिव्यांग युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Patna Dead Body Found

Patna Dead Body Found: पटना के मिलर स्कूल मैदान में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक दिव्यांग प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। इसी आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी प्रकार का नशीला पदार्थ खाया हो सकता है। हालांकि मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। टीम ने शव और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक कौन था, वह वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट