पटना DM का मानवीय फैसला: 7 मृत और दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी, अनुकम्पा समिति की बैठक में लगी मुहर

पटना जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में 7 मृत एवं दिव्यांग गृह रक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर होमगार्ड के पद पर बहाल करने का बड़ा निर्णय लिया गया है।

पटना DM का मानवीय फैसला: 7 मृत और दिव्यांग होमगार्डों के आश्

Patna - पटना के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला-स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक में मानवता और कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस बैठक में उन परिवारों को संबल देने का प्रयास किया गया जिन्होंने सेवा के दौरान अपने परिजनों को खोया है।

आश्रितों को मिला सेवा का अवसर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में कुल 7 मृत या दिव्यांग गृह रक्षकों (होमगार्ड) के आश्रितों के आवेदनों पर विचार किया गया। समिति ने गहन विमर्श के बाद इन सभी 7 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर गृहरक्षक (होमगार्ड) के रूप में नामांकन करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

परिजनों को मिला कानूनी और सामाजिक संबल

यह निर्णय उन परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो अपने कमाऊ सदस्य की मृत्यु या दिव्यांगता के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। अनुकंपा के आधार पर नामांकन की यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जिला-स्तरीय समिति की देखरेख में संपन्न की गई, जिससे योग्य आश्रितों को समय पर रोजगार और सम्मान मिल सके।

Report - vandana sharma