Patna Knife Attack: पटना में दवा कारोबारी का अपहरण करने की कोशिश, विरोध करने पर चाकू से किया घायल
Patna Knife Attack: पटना में दवा कारोबारी को कार में जबरन बैठाकर हमला किया गया। विरोध करने पर चाकू से घायल किया, पुलिस जांच में जुटी।
Patna Knife Attack: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी एक बार फिर बेलगान होते नजर आ रहे हैं। पटना में एक दवा कारोबारी को चाकू की नोक पर अपहरण कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि चाकू की नोक पर नवादा निवासी अरविंद कुमार खुदरा दवा कारोबारी वर्तमान पता पत्रकार नगर क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड में रहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दवा कारोबारी अरविंद कुमार खुदरा दवा लेने गोविंद मित्रा रोड जा रहे थे जिस दरमयान एक कार से कुछ लोग पहुंचे और जबरन कार में बिठा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी में दवा कारोबारी अरविंद कुमार को कार में चाकू की नोक पर अपहरण की कोशिश में अपराधियों से विरोध करते पर पीड़ित घायल हुए और किसी तरह से वो अपनी जान बचा कार से कूद गए। इसके बाद घायल अवस्था में परिजनों से संपर्क कर NMCH अस्पताल पहुंचे। इलाज के लिए भर्ती हुए।
कदमकुआं थाना पुलिस को मिली जानकारी
कदमकुआं थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली और पुलिस घायल का ब्यान दर्ज करने NMCH अस्पताल पहुंचे जहां घायल अरविंद कुमार ने अपनी आप बीती पुलिस को बताई है। फिलहाल पुलिस इस घटना की हर बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस की माने तो उसके शरीर पर जखन के निशान है संभवतः धारदार हथियार से घायल हुए हैं फिलहाल पुलिस घटना स्थल सहित पीड़ित के द्वारा बतलाए हर बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट