पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित, योगेश चंद्र वर्मा बने अध्यक्ष, महिलाओं की मजबूत भागीदारी से संगठन में नया संतुलन

Patna High Court Advocates Association:पटना में अधिवक्ताओं की राजनीति और संगठनात्मक शक्ति का केंद्र माने जाने वाले पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव का परिणाम अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है।

Patna High Court Advocates Association Election Results Decl
पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित- फोटो : reporter

Patna High Court Advocates Association:पटना हाईकोर्ट सबसे पुराने और बड़े अधिवक्ता संगठन एडवोकेट एसोसिएशन विभिन्न पदों पर  अधिकारियों के चुनाव हेतु  मतदान 17अप्रैल, 2026  को संपन्न हुआ।अब आधिकारिक रूप से निर्वाची पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता अंजनी कुमार के हस्ताक्षर से सारे परिणाम घोषित कर दिये गये।

अध्यक्ष के एकल पद  के लिए वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा निर्वाचित घोषित हुए।उन्हें 1361 मत प्राप्त हुए।उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अध्यक्ष पद का  पिछले चुनाव के विजेता अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार सिंह रहे।

महासचिव का पद पिछले बार के महासचिव जय शंकर प्रसाद सिंह पुनः विजयी रहे।उन्हें 949 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के तीन पदों के परिणाम आ चुके है,लेकिन कुछ कारण से इन्हें बिहार राज्य बार कॉउंसिल के समक्ष आदेश व दिशानिर्देश देने के लिए भेजा गया है। 


संयुक्त सचिव के तीन पदों पर संजीव कुमार मिश्र,दीपक कुमार सिंह व  पूनम कुमारी विजय दर्ज करते हुए चुने गये।सहायक सचिव के तीनों पद  महिलाओं के खाते में गये। पाटला कुमारी,  श्वेता सिंह व  अनीता कुमारी सहायक सचिव के पद पर चुनी गयी।कोषाध्यक्ष के पद  पर दूसरी बार  पुष्पा सिन्हा चुनी गयी।वरीय कार्यकारिणी के सदस्य के पांच पदों पर  कमलेश कुमार सिन्हा, सरोज शैंडिल्या,  राठौर वसुंधरा,शशि शेखर तिवारी व  सतीश कुमार सिन्हा चुने गये ।

कार्यकारिणी के सदस्य के सात पदों पर नीतू कुमारी,  माधव कुमार, कुमारी कल्पना मिश्रा, स्मिता पाण्डेय,शिखा रॉय,  रचना कुमारी व  अमित कुमार मिश्र चुनाव जीते। निगरानी समिति के तीन  सदस्य  सोनी कुमारी, रजनीश व  मुंद्रिका राम चुने गये है।ऑडिटर के दो पदों पर डॉ. मनोज कुमार व  संजय कुमार निर्वाचित घोषित हुए है।इसके साथ इस चुनाव कार्यक्रम का समापन हो गया।