Patna Highcourt News : 'कोर्ट मेरे लिए मंदिर था', रिटायर होने के बाद विदाई समारोह में बोले पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू

Patna Highcourt News : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू के सेवानिवृत्त होने पर हाईकोर्ट के भव्य शताब्दी हॉल में एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ उन्होंने कहा की......

Patna Highcourt News : 'कोर्ट मेरे लिए मंदिर था', रिटायर होन
रिटायर हुए चीफ जस्टिस - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आज पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त हो रहे चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू का विदाई समारोह शताब्दी हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जज, अधिवक्तागण, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा, अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार, सरकारी वकील प्रशांत प्रताप आदि इस समारोह उपस्थित हुए। 

इनके अलावे चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित थे। इनका जन्म 5  जनवरी,1964 को हुआ था। उन्होने मैट्रिक की परीक्षा नुआबाजार हाईस्कूल,कटक से पास किया। स्टीवर्ट साइंस कालेज, कटक से आई एससी और बी एससी पास किया। उडीसा राज्य बार काउंसिल में  26 नवंबर, 1989 को एडवोकेट के रुप इनरौल कराया।

आपराधिक व सेवा सम्बन्धित मामलों में  प्रैक्टिस शुरू की। 7 जनवरी, 2026 को पटना हाईकोर्ट के  चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभाला। सेवानिवृत्त हो रहे चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने अपने विदाई समारोह में भावपूर्ण सम्बोधन मे अपने अनुभव साझा किया। उन्होने कहा कि इन पांच माह जो कुछ भी सम्भव हुआ, मैने किया। मेरे लिए ये कोर्ट एक आफिस नहीं, बल्कि एक मन्दिर  था। उन्होंने कहा कि आप सभी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। 

जज जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस विदाई समारोह में भावपूर्ण सम्बोधन मे कहा कि आपके साथ कार्य करना एक सुखद अनुभव रहा। कई वक्ताओं ने उनके प्रति अपने भावनाओ और अनुभव व्यक्त किए।