Patna crime: पटना के किदवई पुरी में महिला की संदिग्ध मौत से मची सनसनी! पति और परिजन फरार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Patna crime: पटना के किदवई पुरी में सृष्टि श्रेया नाम की महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पति और परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।

Patna crime:पटना के किदवई पुरी में सृष्टि श्रेया नाम की एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति बेगूसराय में डाक्टर है और महिला मूल रूप से नवादा की रहने वाली है। मृतक महिला का पति, देवर और भैसूर फरार है। इसके अलावा पति अपने साथ तीन बच्चों को लेकर भी फरार है।
वहीं मामले को लेकर मृतक महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी तरफ सनसनीखेज मौत की खबर सुनने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं महिला की बहन का आरोप है कि उसके मृत बहन के पति का कई अन्य औरतों के साथ गैर-संबंध है।
मृतक महिला की बहन ने बताई सच्चाई
मृतक महिला की बहन ने न्यूज4नेशन से बात करते हुए बताया कि आज गुरुवार (3 जुलाई 2025) को उसकी बात दिन में लगभग 11 बजे बहन से हुई थी। वह भी वीडियो कॉल के माध्यम से उन्होंने प्लान भी बनाया था कि 20 जुलाई को नवादा आकर छोटी बहन का जन्मदिन मनाएंगे। हालांकि, फिर दोपहर 1 बजे उसके जीजा बहन के भाई को कॉल कर जानकारी देते हैं कि उनकी बहन ने फांसी लगा ली है। हम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पीएमसीएच लेकर जा रहे हैं। इस तरह से जीजा ने 2-3 घंटे तक टहलाते हुए। इसके बाद पोस्टमार्टम के वक्त जीजा पूरे परिवार भाग गए।
पति का पत्नी से बहस हुआ था
मौत से एक दिन पहले उनके जीजा का बहन से बहस हुआ था। उनके जीजा पारस हॉस्पिटल में काम करते थे। जहां एक मरीज की पत्नी के साथ चक्कर चल रहा था, जिसका नाम प्रेरणा था। उसके बाद उनका अफेयर काजल नाम की महिला के साथ भी था, जिससे पूर्व में उनकी बहन का बहस भी हो चुका था। उनके जीजा पर केस भी दर्ज हुआ था। हालांकि, उनके पिता इनकम टैक्स में कमीशनर पोस्ट से रिटायर्ड हुए थे। इस वजह से पैसों के दम पर केस को दबा दिया गया था।