Patna Pakistani women: पटना में बस चुकीं 27 पाकिस्तानी महिलाओं की बढ़ने वाली है मुश्किल, वीजा को लेकर उठाया जा रहा ये कड़ा कदम, अगले 2 महीनों में तस्वीर हो जाएगी साफ

Patna Pakistani women: पटना में रह रहीं 27 पाकिस्तानी महिलाओं का वीजा 10 मई को रद्द होगा। वे दो महीने ट्रांजिट में रहेंगी और इस दौरान नई नागरिकता या वीजा के लिए आवेदन करना होगा। पढ़ें पूरी जानकारी और प्रशासनिक कार्रवाई।

Patna Pakistani
Patna Pakistani- फोटो : social media

 Patna Pakistani women: पटना में लंबे समय से रह रही 27 पाकिस्तानी महिलाओं का भारत में रहने का कानूनी आधार अब बदलने वाला है। 10 मई 2025 से इन सभी महिलाओं के वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें 10 जुलाई तक का ट्रांजिट पीरियड दिया गया है जिसमें वे भारत में रह सकेंगी, लेकिन किसी भी हालत में पटना जिले की सीमा से बाहर नहीं जा सकेंगी।

इस अवधि में उन्हें नए सिरे से लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) या भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, और संबंधित थाने को अलर्ट पर रखा गया है।

स्थानीय पुलिस और विशेष शाखा की सतर्क निगरानी

एसपी (विधि-व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि इन 27 में से 24 महिलाएं पहले से लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं, जबकि तीन महिलाओं ने भारतीय नागरिकता के लिए पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था। इनमें से एक महिला का मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।

Nsmch

इन सभी महिलाओं को नोटिस दे दिया गया है कि 10 मई के बाद उनके पासपोर्ट और वीजा अमान्य (Invalid) हो जाएंगे और उन्हें फिर से आवेदन कर वीजा लेना होगा। इस दौरान विशेष शाखा और स्थानीय थानों को सतर्क किया गया है।

खुफिया तरीके से इनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे जिला या थाना क्षेत्र से बाहर न जाएं। सत्यापन के दौरान पुलिस ने उनके रिश्तेदारों के नाम, मोबाइल नंबर और पते भी दर्ज किए हैं। जिन लोगों ने उनकी जमानत ली थी, उनका भी पुनः सत्यापन किया गया है।

मानवीय पहलू बेटा बोला – “मेरी मां भारतीय है”

इस मामले में एक भावनात्मक मोड़ तब आया जब पाकिस्तानी महिला जाहिदा खालिद अपने बेटे के साथ पटना पुलिस मुख्यालय पहुंचीं। जाहिदा को नोटिस मिलने के बाद वह एसपी कार्यालय में गुहार लगाने आई थीं कि उन्हें भारत में रहने की अनुमति दी जाए।

उनके साथ आए बेटे ने स्पष्ट विरोध जताया और कहा कि मेरी मां पाकिस्तानी नहीं, भारतीय हैं।"जाहिदा ने पुलिस को बताया कि वह सब्जीबाग, पीरबहोर थाना क्षेत्र में रहती हैं। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उन्हें 24 अप्रैल को कोर्ट से बरी कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस को अब तक कोर्ट से इसका आधिकारिक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है।जाहिदा वर्तमान में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रही हैं और भारत में स्थायी रूप से बसने की मंशा रखती हैं।