बैंक से घर तक 'साये' की तरह पीछा, फिर 3 लाख की लूट... लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में जो किया वो हैरान कर देगा

राजधानी के मालसलामी में एक बुजुर्ग से 3 लाख की लूट कर भाग रहे अपराधियों का सपना पुलिस ने महज कुछ घंटों में तोड़ दिया। सीसीटीवी और मजबूत नेटवर्क के जरिए पुलिस ने चारों लुटेरों को दबोच लिया।

बैंक से घर तक 'साये' की तरह पीछा, फिर 3 लाख की लूट... लेकिन

Patna - पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मालसलामी थाना क्षेत्र में हुई 3 लाख रुपये की लूट की घटना का महज कुछ घंटों में सफल उद्भेदन कर दिया हैपुलिस ने इस मामले में शामिल चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है.

बैंक से रेकी कर दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार, अपराधी गिरोह के मास्टरमाइंड रोहन कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक, मोर्चा रोड स्थित शाखा के पास रेकी की थीउसने बैंक से 3 लाख रुपये निकालकर झोले में ले जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को निशाना बनायाजैसे ही पीड़ित मंसूरगंज स्थित गांधी आर्य कन्या स्कूल के पास पहुंचे, अपराधियों ने उनसे झोला छीन लिया और फरार हो गए


सीसीटीवी और आसूचना से मिली सफलता

घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिरों से जानकारी जुटाईपुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों को भागने का मौका नहीं मिला और गिरोह के चारों सदस्यों—रोहन कुमार, कुंदन कुमार, सतीश कुमार और साहिल कुमार—को दबोच लिया गया.

हथियार और नकदी बरामद


गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है, 

  • नकदी: लूटे गए 3 लाख में से 2,00,110 रुपये बरामद.

    हथियार: एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस.

  • अन्य: तीन एंड्रॉइड मोबाइल और पीड़ित का आधार कार्ड.

  • पुलिस की अपील: सुरक्षा के प्रति रहें सजग

पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) पूर्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक से बड़ी राशि की निकासी करते समय उसे झोले के बजाय सुरक्षित तरीके से बैग में रखें । उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बड़ी राशि ले जाते समय स्थानीय थाने को पूर्व सूचना दें ताकि पुलिस उन्हें आवश्यक सुरक्षा प्रदान कर सके.


रिपोर्ट - अनिल कुमार