पटना में '25 करोड़' का ड्रग्स कांड: बड़ेअपार्टमेंट के बंद कमरे में चल रहा था मौत का धंधा, पुलिस का जवान निकला रैकेट का मास्टरमाइंड!

पटना में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत वाली स्मैक की बरामदगी के साथ ही इस रैकेट में पुलिस महकमे के एक जवान की संलिप्तता ने पूरे विभाग को हिलाकर रख दिया है।

पटना में '25 करोड़' का ड्रग्स कांड: बड़ेअपार्टमेंट के बंद कम

Patna - बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है । आलमगंज और रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्रों में की गई इस बड़ी कार्रवाई में कुल 21 किलो 181 ग्राम स्मैक जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है 

रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट बना था 'स्मैक का गोदाम'


एसएसपी (SSP) के निर्देशन में हुई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने आलमगंज स्थित रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट के एक कमरे से स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी । आंकड़ों के अनुसार, आलमगंज से 1 किलो 600 ग्राम और रामकृष्ण नगर इलाके से 19 किलो 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई है । मौके से पुलिस ने 2 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक मैगजीन भी बरामद की है 


खाकी पर दाग: 8-9 महीने से गायब सिपाही निकला तस्कर

जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा एक पुलिसकर्मी की संलिप्तता को लेकर हुआ है । सिपाही ऋषिकेश कुमार, जिसका पदस्थापन भागलपुर में हुआ था लेकिन उसने जॉइन नहीं किया, पिछले 8-9 महीनों से ड्यूटी से गायब चल रहा है । प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऋषिकेश पिछले दो वर्षों से इस अवैध धंधे में लिप्त था । पुलिस ने मौके से 8 चेक बरामद किए हैं, जिनमें से दो चेक पुलिसकर्मियों के ही हैं, जो इस नेक्सस की गहराई को दर्शाते हैं 

पुराने तस्करों का संगठित नेटवर्क

गिरफ्तार किए गए दो तस्करों— जितेन्द्र और नीतीश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है । पुलिस के मुताबिक, ये दोनों 5 साल पहले भी 9 किलो स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं । जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से एक संगठित नेटवर्क खड़ा कर लिया था 

15 अन्य लोग राडार पर, अपार्टमेंट मालिक से भी होगी पूछताछ

पुलिस को इस पूरे रैकेट में 6 से 15 अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है, जिनकी पहचान की जा रही है । एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिस अपार्टमेंट से स्मैक मिली है, उसके मकान मालिक की भूमिका की भी सघन जांच की जाएगी । फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं 

रिपोर्ट - अनिल कुमार