Bihar Police: पटना पुलिस के दारोगा ने मारी बोकारो में फल विक्रेता को मारी गोली, महिला कांस्टेबल के साथ हुआ गिरफ्तार, SP-DSP सब पहुंचे थाना...
Bihar Police: बिहार पुलिस के दारोगा ने बोकारो में एक फल विक्रेता को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने फल विक्रेता को गोली मारने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराए और फिर मौके से फरार हो गए। इसी क्रम में झारखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार

Bihar Police: पटना पुलिस के दारोगा ने बोकारो में आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार दारोगा ने फल विक्रेता को गोली मारी है। दारोगा मौके से फरार हो रहा था तभी उसे कोडरमा पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक के समीप धर दबोचा है। मिली जानकारी अनुसार बोकारो के सेक्टर 4 में सुबह के समय फल विक्रेता विवेक साव और कुछ लोगों के बीच हुए झड़प के बीच गोली चलने से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
फायरिंग में फल विक्रेता घायल
दरअसल, घटना रविवार सुबह की है जब सेक्टर-4 में फल विक्रेता विवेक साव और कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई। इसी दौरान चली गोली से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।
कोडरमा पुलिस ने 5-6 लोगों को लिया हिरासत में
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोडरमा पुलिस ने दो वाहनों के साथ 5 से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में बिहार पुलिस के एक प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, एक महिला कांस्टेबल और एक अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। साथ ही एक युवक के पिता और कुछ अन्य परिजन भी पुलिस के साथ मौजूद थे।
प्रेमी युगल की तलाश में पहुंचे थे बोकारो
वहीं जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी किसी प्रेमी युगल की तलाश में बोकारो पहुंचे थे। घायल फल विक्रेता के मोबाइल फोन का उपयोग कथित रूप से उस प्रेमी युगल ने किसी परिचित से बातचीत के लिए किया था। इसी पूछताछ के दौरान झड़प हुई और गोली चल गई।
SP, SDPO और DSP पहुंचे तिलैया थाना
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा एसपी, एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय भी तिलैया थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हालांकि, फिलहाल कोडरमा पुलिस ने मामले पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।