Patna Power Cut: पटना में आज 4-5 घंटे गुल रहेगी बिजली, 50 से ज्यादा मोहल्लों में भी होगा पॉवर कट, जानिए अपने इलाके का समय

Patna Power Cut: पटना में बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। पेसू ने शहर के 50 से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने का शेड्यूल जारी किया है।

Patna Power Cut

Patna Power Cut:  पटना में आज यानी मंगलवार को बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। पेसू ने शहर के 50 से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने का शेड्यूल जारी किया है। अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस और फीडर से जुड़े कार्यों के कारण सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रहने की सूचना है। ऐसे में लोगों को पानी भरने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने और जरूरी घरेलू काम पहले निपटा लेने की जरूरत होगी।

वेटनरी पावर सब स्टेशन के तहत 11 केवी फीडर सुबह 7 से 9 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान राइडिंग रोड, अरण्य भवन, बीएमपी-5 और केवी शेखपुरा की बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं सुबह 7:30 से 9 बजे तक सदाकत आश्रम फीडर बंद रहने के कारण कुर्जी मोड़, कोठिया और विकास नगर के गेट संख्या 62, 65, 72 व 73 के आसपास बिजली बाधित रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिवपुरी, जागृति पथ, चित्रगुप्त कॉलोनी और उड़ान टोला में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सचिवालय कॉलोनी और जी ब्लॉक में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बाधित रहने की जानकारी दी गई है।पटना मार्केट, दर्जी टोला और अंजुमन इस्लामिया हॉल में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं बाकरगंज, मखनिया गली, जामुन गली, सब्जीबाग और बिरला मंदिर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती होगी।इसके अलावा विधायक जी का गांव और कोठवां बगीचा में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। कोठवां मोड़, हरिदासपुर, अभिमन्यु नगर, काली मंदिर, रेलवे कॉलोनी, शिवाजी नगर, आदमपुर, विजय यादव पथ और लेखनगर भी प्रभावित इलाकों में शामिल हैं।

राजीव नगर के रोड नंबर 23, 21 और 26 में दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं एनबीसीसी टावर, काली मंदिर रोड, देशरत्न पथ, लोकनायक पथ, एसबीआई कॉलोनी, ललित निकेतन और संजय गांधी नगर की रोड संख्या 1 से 10 तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच बिजली गुल रह सकती है। शिवचंद्र पथ और द्वारिकापुरी सेक्टर के पूर्वी हिस्से में भी इसका असर पड़ेगा।

दोपहर 2 से 4 बजे तक आरएन सिंह रोड, सब्जी मंडी और राजेंद्र नगर के साथ बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

पेसू के शेड्यूल के मुताबिक कटौती अलग-अलग समय पर होगी। ऐसे में संबंधित इलाकों के लोगों को बिजली कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लेने की सलाह दी जाती है।