Patna Power Cut: पटना शहर में आज इन इलाकों में कटेगी बिजली, जानें किस इलाके में कब गुल रहेगी बिजली, इन पॉश इलाके में भी होगा पॉवर कट

Patna Power Cut: पटना में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और बिजली के तारों पर झुकी पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा।...

 Patna Power Cut
पटना शहर में आज इन इलाकों में कटेगी बिजली- फोटो : social Media

Patna Power Cut: पटना में  बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और बिजली के तारों पर झुकी पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते शहर के सात फीडरों से जुड़े करीब 34 मोहल्लों में अलग-अलग समय पर एक से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील की है।

सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जीएम रोड, मखनियां कुआं, पटना मार्केट, अशोक राजपथ, सब्जीबाग और हॉस्पिटल कैंपस समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 10 बजे से 11:30 बजे तक एनआईटी मोड़, गांधी चौक, महेंद्रू पोस्ट ऑफिस, शिवपुर, टिकिया टोली, शाहगंज, गोलकपुर और रानीघाट इलाके प्रभावित रहेंगे।

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजेंद्र नगर रोड नंबर 3, 4, 5, 7 और 8 में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाजार समिति गेट, बहादुरपुर गांव और बाजार समिति रोड इलाके में बिजली कटौती की जाएगी।

इसी तरह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पूर्वी गांधी मैदान, गोला रोड, दलदली रोड और पुलिस लाइन इलाके में बिजली कटौती रहेगी। 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सैदपुर, प्रेमचंद रंगशाला, खटाल गली और कचौड़ी गली में बिजली आपूर्ति बाधित होगी।

बिजली विभाग के मुताबिक, दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मेंटेनेंस और टहनियों की छंटाई का काम किया जा रहा है। विभाग का मकसद फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की आशंका को कम करना और त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखना है।