Patna Traffic:रामनवमी पर पटना में 26 और 27 मार्च को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था,महावीर मंदिर के चारों ओर नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें वैकल्पिक रास्ते, हुई तो चूक तो घंटों फंसेंगे आप
Patna Traffic: पटना में रामनवमी को लेकर ऐसा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जो आम लोगों के लिए राहत से ज्यादा इम्तिहान बन सकता है। अगर आप जरा भी लापरवाह हुए, तो शहर के सबसे व्यस्त इलाके में घंटों जाम में फंसना तय है। ...
Patna Traffic: पटना में रामनवमी को लेकर ऐसा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जो आम लोगों के लिए राहत से ज्यादा इम्तिहान बन सकता है। अगर आप जरा भी लापरवाह हुए, तो शहर के सबसे व्यस्त इलाके में घंटों जाम में फंसना तय है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि महावीर मंदिर के आसपास 26 मार्च रात 8 बजे से 27 मार्च रात 11 बजे तक किसी भी दिशा से गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
रामनवमी के मौके पर लाखों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ते हैं। इसी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सख़्त इंतज़ाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए एंट्री सिर्फ वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट से होगी, जहां से लंबी कतार जीपीओ गोलंबर होते हुए मंदिर तक जाएगी। दर्शन के बाद निकासी डाकबंगला और गोरियाटोली रोड की तरफ से होगी।
इस दौरान आर ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की ओर जाने वाली सभी गाड़ियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। इतना ही नहीं, महावीर मंदिर के आसपास और पटना जंक्शन गोलंबर से लेकर वीणा सिनेमा रोड तक का इलाका नो-एंट्री ज़ोन में तब्दील कर दिया गया है।
अगर आप इस रूट पर जाने की कोशिश करते हैं, तो आपको जबरन यू-टर्न लेकर वापस भेज दिया जाएगा। गोरियाटोली और करबिगहिया की तरफ से आने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन नहीं जा पाएंगे उन्हें जमाल रोड से ही लौटना होगा। डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच का रास्ता भी पूरी तरह बंद रहेगा।
हालांकि वैकल्पिक रास्ते दिए गए हैं, लेकिन वहां भी भीड़ और दबाव बढ़ने की पूरी आशंका है। एग्जीबिशन रोड और करबिगहिया रूट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, मगर यहां भी जाम से बच पाना आसान नहीं होगा।शाम 5 बजे के बाद झांकियों का दौर शुरू होते ही हालात और सख़्त हो जाएंगे। ऑटो और ई-रिक्शा पर आयकर गोलंबर की तरफ पूरी तरह रोक रहेगी। यानी अगर आपने समय और रूट का सही अंदाज़ा नहीं लगाया, तो आपकी यात्रा मुश्किलों से भर सकती है।
प्रशासन की अपील साफ हैघर से निकलने से पहले पूरी प्लानिंग करें, वरना रामनवमी की आस्था के बीच ट्रैफिक का जाल आपको बुरी तरह फंसा सकता है।