Patna Traffic System: रामनवमी पर पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर नहीं चलेगी गाड़ियां, कई रूट डायवर्ट, देखिए पूरी खबर

Patna Traffic System: रामनवमी पर पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस

Patna Traffic System: रामनवमी के अवसर पर राजधानी पटना में निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन ने भीड़ और जुलूस को देखते हुए कई मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं। शाम 5 बजे के बाद झांकी के दौरान बेली रोड और बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। 

पटना जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

गांधी मैदान जाने वाले यात्रियों को बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल होते हुए जाने की सलाह दी गई है। वहीं, रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोग आर-ब्लॉक से जीपीओ फ्लाईओवर या चिरैयाटाड़ फ्लाईओवर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे पटना जंक्शन जाने के लिए करबिगहिया स्थित प्रवेश द्वार का अधिक उपयोग करें।

पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान

प्रशासन ने शहर में कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की है, जिनमें वीर चंद पटेल पथ स्थित मिलर हाईस्कूल मैदान, पथ परिवहन निगम कार्यालय परिसर, वीरचंद पटेल पथ का फ्लैंक, मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स (VIP पार्किंग), जीपीओ स्थित मल्टी मॉडल हब पार्किंग (चार पहिया) और बुद्धा स्मृति पार्क (दो पहिया) शामिल हैं।

महावीर मंदिर के आसपास विशेष व्यवस्था

महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट (आर-ब्लॉक के पास) से प्रवेश दिया जाएगा। यहां से कतारबद्ध तरीके से जीपीओ गोलंबर होते हुए मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। दर्शन के बाद निकासी डाकबंगला या गोरिया टोली रोड की ओर से होगी। मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा जाने वाले जुलूस को स्वामीनंदन तिराहा, एसपी वर्मा रोड और न्यू डाकबंगला रोड के रास्ते भेजा जाएगा। बुद्ध मार्ग से श्रद्धालुओं को कतार में लगने की अनुमति नहीं होगी।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

आर-ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की ओर वाहनों की एंट्री बंद

महावीर मंदिर से वीणा सिनेमा रोड तक वाहनों का प्रवेश वर्जित

डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच वाहनों का परिचालन बंद

बुद्ध मार्ग में हिंदुस्तान ऑफिस रोड से फ्लाईओवर के नीचे तक ट्रैफिक पर रोक

अदालतगंज रोड पर पूर्व से पश्चिम दिशा में वन-वे ट्रैफिक लागू

वीरचंद पटेल पथ से अदालतगंज रोड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।