LATEST NEWS

BIHAR POLITICS - जिन्होंने बिहार को बीमार प्रदेश बनाया, उनके बेटे को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी बिहार की जनता, केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव के बयान पर किया पलटवार

BIHAR POLITICS - केंद्रीय नित्यानंद राय ने एक बार फिर लालू यादव और तेजस्वी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 15 साल में बिहार को बीमार कर दिया। अब उनके बेटे को कभी भी यहां की जनता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठाएगी।

BIHAR POLITICS - जिन्होंने बिहार को बीमार प्रदेश बनाया, उनके बेटे को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी बिहार की जनता, केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव के बयान पर किया पलटवार
नित्यानंद राय का लालू-तेजस्वी पर हमला।- फोटो : अभिजीत सिंह

PATNA  - जिन पति पत्नी ने 15 साल के शासन में बिहार को बीमार प्रदेश बना दिया, अब उनके बेटे को यहां की जनता कभी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठने देगी। यह बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही। 

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी को आगामी चुनाव में बिहार का सीएम बनने वाले लालू यादव के बयान का जवाब देते हुए कहा कि लालू राबड़ी के 15 साल के शासन में बिहार की हालत सभी ने देखी थी। वहीं जब उनके बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाया गया तो यही प्रवृत्ति फिर नजर आई। अपराधियों का संरक्षण किया जा रहा था। अस्पतालों की व्यवस्था खराब थी। रोजगार नहीं था। इसलिए बिल्कुल तेजस्वी जी बिहार की जनता आरजेडी को अपने तरीके से पूरे तरह से सफाई करने का मन बना चुकी है तेजस्वी जी को पता है लालू जी जानते हैं बिहार में कुछ नहीं बन सकते हैं

बिहार की जनता विकास चाहती है

नित्यानंद राय ने कहा जब एनडीए की सरकार बनी तो बिहार के विकास को यहां की जनता ने देखा है। प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और अब धीरे धीरे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने लगा है। 

सांसदों की मुलाकात पर बोले

इस दौरान बिहार के 30 सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पर नित्यानंद राय ने कहा प्रधानमंत्री का आशीर्वाद बिहार पर हमेशा रहता है और आज का मुलाकात यह स्पष्ट करता है कि बिहार के विकास और विराट विकास को प्रधानमंत्री काफी महत्व देते हैं। बिहार से विकास लगातार हो रहा है लेकिन बिहार को 15 वर्षों के राजद की सरकार और पूर्व के कांग्रेस की सरकारों ने जिस प्रकार से बीमार प्रदेश बना दिया था जो प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से बिहार विकसित हो रहा है। 2047 तक भारत को विकसित बनाने का जो संकल्प है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय भारत का हो और उसे विकसित भारत में बिहार विकसित हो और विकास की राह पर बिहार आगे जाए, प्रधानमंत्री के प्राथमिकता में है।

दिल्ली में भाजपा की बनेगी सरकार

दिल्ली के नतीजे आने पर नित्यानंद राय ने कहा नतीजे आएंगे और भारती जनता पार्टी की सरकार वहां बनेगी। हाउस ट्रेडिंग के आरोप बीजेपी पार्टी पर लगने के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा जब बिल्ली आती है तो खंबा नोचती है। यही बात केजरीवाल को परेशान कर रहा है। वह हताशा में है। हार की संभावना नेउनको विचलित कर दिया है, जिसके कारण अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

दलितों को कभी उनका अधिकार नहीं दे सकती कांग्रेस

जग लाल चौधरी की जयंती में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के पटना आगमन पर नित्यानंद राय ने कहा कांग्रेस के इतिहास में है दलितों का अपमानबाबा भीमराव अंबेडकर साहब को भी कांग्रेस सदन में नहीं जाने दिया और उसे समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार तक की है। लेकिन बाबा भीमराव अंबेडकर तो  वंचितों को अधिकार देना चाहते थे गरीबों को कल्याण चाहते थे और उसे संकल्प के साथ वहां जीवन दिया है और आज उसे संकल्प को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कर रहे हैं कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी रही है वंचित विरोधी रही है गरीब विरोधी रही है लोकतंत्र करने वाली कांग्रेस हमेशा विकास विरोधी ही रही है।

रिपोर्ट - अभिजीत सिंह

Editor's Picks