Patna News - पटना-हाजीपुर के बीच गंगा नदी पर बना पीपा पुल बंद, अब गांधी सेतु ही एकमात्र विकल्प

Patna News - पटना और वैशाली के बिदूपुर के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल को अब आम लोगों को लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद अब पीपा पुल पर आवाजाही बंद हो गई है।

Patna News - पटना-हाजीपुर के बीच गंगा नदी पर बना पीपा पुल बं

Patna - हर साल की तरह इस साल भी गंगा नदी पर बने करोड़ों रुपए की लागत से तैयार पीपा पुल को मानसून को देखते हुए बंद करने का फैसला लिया गया है। आज वैशाली में बिदुपुर राघोपुर कों जोड़ने वाली बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के चकौसन-जिमदारी घाट गंगा नदी पर स्थित पीपा पुल को 16 जून 2025 से बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।

यह नोटिस बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएनएल) के वरीय परियोजना अभियंता, मुजफ्फरपुर ने जारी किया है। यह पुल बिदुपुर से राघोपुर होते हुए पटना जाने का सुगम मार्ग है। पुल बंद होने के बाद यात्रियों को गांधी सेतु पुल के रास्ते से पटना जाना होगा। 

स्थानीय ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि पीपा पुल के बंद होने से गांधी सेतु पुल पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। पहले पीपा पुल की वजह से गांधी सेतु पर जाम की स्थिति कम रहती थी। इसी पीपा पुल से हर गाड़ी जैसे कार, ऑटो और बाइक से लोग गुजरते थे।

एक – दो दिन में खोलने का काम होगा शुरू

हर साल मानसून के कारण नदी में जलस्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण पीपा पुल पर किसी हादसे को रोकने के लिए इसे कुछ महीनों के लिए खोल दिया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि पुल को एक-दो दिन बाद हटाया जा सकता है। पुल को बाद में दोबारा खोलने की प्रक्रिया की जाएगी। बीआरपीएनएनएल द्वारा जारी नोटिस (दस्तावेज़ संख्या BRPNNL/MUZ/C029/745, प्रकाशन संख्या 005822 (8&C) 25-26) में यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।