PM Bihar Visit: प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से पहले हाई सिक्योरिटी अलर्ट,आखिर क्यों जानिए

PM Modi Bihar Visit: डीजीपी बिहार विनय कुमार ने कहा कि आतंकवादी हमले के बाद पूरे बिहार में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है. एहतियातन सूबे के टूरिस्ट प्लेस के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

PM Bihar Visit: प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से पहले हाई सिक्य

N4N डेस्क:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को निर्धारित बिहार दौरे से पहले पूरे राज्य में ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर दिया गया है. पुलिस महानिदेशक बिहार  विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की सभी इकाइयों को अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. दरअसल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए.यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनया गया.इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं. 


इसी बीच प्रधानमंत्री को अपने प्रस्तावित बिहार के दौरे पर आ रहे है.इस को देखते हुएपुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि एहतियात के तौर पर राजगीर, बोधगया, पटना और कई अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण संस्थानों तथा पर्यटन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि उन सभी स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक होती है, जैसे बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर, राजगीर में विश्व शांति स्तूप, पटना में महावीर मंदिर और तख्त श्री हरिमंदिर जी.


नेपाल से सटे इलाकों में भी अलर्ट जारी

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि राज्य के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल से सटे इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) संयुक्त रूप से गश्त और तलाशी अभियान चला रहे हैं. राज्य की नेपाल के साथ लंबी सीमा लगती है, जिसका उपयोग अकसर अन्य देशों के घुसपैठियों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए किया जाता है. एसएसबी के अधिकारी भी बिहार के सीमावर्ती जिलों में अपनी चौकियों पर कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं.