पुलिस को मिली बड़ी सफलता: वांटेड सन्नी समेत 6 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

पटना के बायपास थाना पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाने के वांटेड सन्नी समेत 6 शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है......

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: वांटेड सन्नी समेत 6 शातिर गिरफ्तार
वांटेड सन्नी समेत 6 शातिर गिरफ्तार- फोटो : रजनीश

Patna : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत मथनितल ढाला के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने के वांटेड अपराधी सन्नी और उसके 5 अन्य साथियों को धर दबोचा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना की साजिश नाकाम हो गई है 


किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि बायपास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मथनितल ढाला के पास कुछ अपराधी एकत्र होकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर इलाके में छापेमारी की गई और सभी 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया 


मुख्य सरगना सन्नी के पास से पिस्टलजिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद

पकड़े गए गिरोह का मुख्य सरगना वांटेड अपराधी सन्नी ही है। तलाशी के दौरान सन्नी के पास से एक अवैध पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सन्नी लंबे समय से बायपास थाने का वांटेड अपराधी था और पुलिस को उसकी तलाश थी 


गिरोह के सदस्यों का पहले से रहा है आपराधिक इतिहास

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 6 अपराधियों में से 3 सदस्यों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। ये पूर्व में भी कई संगीन मामलों में संलिप्त रहे हैं। वहीं, बाकी 3 सदस्यों के आपराधिक रिकॉर्ड और बैकग्राउंड के बारे में पुलिस द्वारा गहनता से पता लगाने की कोशिश की जा रही है 


पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप

पटनासिटी पुलिस की इस अहम सफलता से इलाके में सक्रिय आपराधिक गिरोहों में हड़कंप मच गया है। बायपास थाना पुलिस अब पकड़े गए अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि उनके गिरोह के अन्य संपर्कों और हालिया योजनाओं के बारे में और सुराग हासिल किए जा सकें 


रजनीश की रिपोर्ट