तीन दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय कुख्यात इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

तीन दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय कुख्यात इनामी अपराधी क

Patna -- पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कुख्यात अपराधी पंकज सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से ठीक पहले दबोचा गया।

शातिर अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास

पंकज सहनी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती सहित 20 से अधिक संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह अपराधी पहले भी नौ बार जेल जा चुका है। इसकी गिरफ्तारी को पटना पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

तीन दशक से सक्रिय


सदर एएसपी ने बताया कि  राकेश कुमार का अपराधिक इतिहास काफी पुराना  रहा  है। वह लगभग   तीन  दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ लखीसराय जिले में भी मामला दर्ज है। जिसमें  उसकी तलाश थी। इसके अलावा मुंगेर, किऊल, जीआरपी में मामला दर्ज है। 

उन्होने बताया कि यह मूल रूप से  लखीसराय का रहनेवाला है। और इसके अपना गिरोह भी  है। जिसे वह संचालित करता है। उसके पास जब्त हथियारों की जांच  की जा रही है। लेकिन माना जा रहा  है  कि उसने यह हथियार  मुंगेर या लखीसराय से खरीदे थे।

भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद

पुलिस के अनुसार यह लोग पटना में बड़ी  वारदात के लिए तैयारी  में   जुटे थे। इनके पास से पटना के कुछ व्यापारियों के नाम  भी   मिले हैं, जिन्हें वह टारगेट करने की तैयारी में थे.

गैंग के सदस्यों की तलाश शुरू

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार पंकज सहनी ने अपने गैंग के कई अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर गैंग के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पंकज सहनी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

1 पिस्टल

1 देसी कट्टा

20 जिंदा कारतूस

2 मैगजीन

₹50,000 के पुराने नोट