Fake Adg - बिहार में फर्जी दारोगा और एसपी नहीं, पकड़ा गया नकली एडीजी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Fake Adg - बिहार में अब तक नकली दारोगा और एसपी पकड़े जा रहे थे। वहीं अब नकली एडीजी को गिरफ्तार किया गया है। नकली आईपीएस को देख पुलिस भी हैरान रह गई।

Fake Adg - बिहार में फर्जी दारोगा और एसपी नहीं, पकड़ा गया नक
फर्जी एडीजी गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Patna - पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स, जिसका नाम असलम अहमद है, खुद को फर्जी ADG (अपर पुलिस महानिदेशक) बताकर लोगों को ठग रहा था। 

कैसे करता था ठगी?


पुलिस के मुताबिक, असलम अहमद एक फर्जी ईमेल आईडी adg.patna.gov@gmail.com और आईपीएस का लोगो बनाकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अपना रौब जमाता था। वह मुख्य रूप से जमीन से जुड़े मामलों में दखल देता था और CO (अंचल अधिकारी) और अमीन जैसे अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपना काम निकलवाता था। इस तरह वह अवैध तरीके से पैसे कमा रहा था।  

पुलिस ने कैसे पकड़ा?


पुलिस को जब इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली, तो पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को उसके मोबाइल और लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

स्वीकार किया गुनाह, दर्ज हुए मामले

पूछताछ के दौरान असलम अहमद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह अब तक 7 लोगों के साथ ठगी कर चुका है। फुलवारीशरीफ थाने में उसके खिलाफ कांड संख्या 1479/25 दर्ज किया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

रिपोर्ट - अनिल कुमार