Bihar News : डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित, वैकल्पिक व्यवस्था से बहाल की जा रही सप्लाई

Bihar News : बक्सर जिले के डुमरांव स्थित ग्रिड उपकेंद्र (GSS) में स्थापित 80 MVA के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आने से जिले के कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है......पढ़िए आगे

Bihar News : डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से बिजल
बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बीते दिन ग्रिड उपकेंद्र (GSS) डुमरांव में स्थापित 80 MVA पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बक्सर जिले के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी (भा.प्र.से.) ने बताया कि ग्रिड उपकेंद्र में तकनीकी समस्या को पहचान कर तुरंत सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिया गया। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था स्थापित कर बक्सर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है। 

आपात स्थिति के निपटारे के लिए बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की टीमों को त्वरित रूप से मौके पर भेजा गया। इसके परिणामस्वरूप वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार ग्रिड उपकेंद्र (GSS) डुमरांव (नया) से डुमरांव तक की 132 kV डबल सर्किट लाइन के माध्यम से 33 kV पर लगभग 30 MW विद्युत की आपूर्ति के साथ ग्रिड उपकेंद्र (GSS) डुमरांव (नया) के 33 kV फीडर से अतिरिक्त 15 मेगावाट की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड प्रतिबद्ध है । हमारी तकनीकी टीम ने त्वरित निरीक्षण और समन्वय के माध्यम से समस्या की पहचान कर ली है और वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। निर्माता कंपनी द्वारा तकनीकी मरमत के कार्य के साथ आवश्यक टेस्टिंग तेजी से की जा रही है । 

इसके साथ ही सामानांतर रूप से 80 एमवीए के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र पर अधिष्ठापित करने की भी कार्रवाई की जा रही है। स्थिति पूरी तरह स्थिर होते ही सामान्य रूटीन आपूर्ति पुनः चालू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।