बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, 18 वें राउंड तक 10436 हजार वोटों से आगे, राजद का बुझने लगा लालटेन
Patna Bankipur Bypoll Result: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का 18 राउंड पूरा हो गया है।...
Patna Bankipur Bypoll Result: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का 18 राउंड पूरा हो गया है। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 18 वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर करीब 10436 हजार मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। लगातार बढ़ते अंतर ने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और भाजपा के लंबे समय से सुरक्षित माने जाने वाले गढ़ में सियासी तस्वीर बदलती नजर आ रही है।
निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी 18वें राउंड के आंकड़े के अनुसार पीके ने बड़ी लकीर खींच दी है। भाजपा और राजद लगातार पिछड़ रही है। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्रशांत किशार ने 10436 हजार मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ा के अनुसार 18 वें राउंड में प्रशांत किशोर को 35713 मत प्राप्त हुए हैं तो भाजपा को 25277 वोट मिले हैं तो राजद की रेखा गुप्ता को 9316 मत मिले हैं।

स्कूल बैग चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त मजबूत करते जा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन बढ़ते अंतर ने उनकी वापसी की राह कठिन कर दी है। वहीं राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता मुकाबले में काफी पीछे चल रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस चुनाव में 'स्कूल बैग' ने 'लालटेन' की चमक फीकी कर दी है, जबकि भाजपा को भी अपने परंपरागत गढ़ में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
करीब 1.30 लाख मतों की गिनती वाले इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन वास्तविक मुकाबला जन सुराज, भाजपा और राजद के बीच ही सिमटा रहा। हर राउंड के साथ प्रशांत किशोर की बढ़ती बढ़त ने इस चुनाव को सिर्फ एक विधानसभा सीट का मुकाबला नहीं रहने दिया, बल्कि इसे बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा का संकेत माना जाने लगा है।
बांकीपुर विधानसभा सीट वर्षों से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। ऐसे में यदि यह सीट भाजपा के हाथ से निकलती है तो इसे राज्य की राजनीति में बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर के लिए यह प्रदर्शन उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता और जनसमर्थन का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार है।