Premium petrol बड़ा झटका ! पेट्रोल की कीमतों में 2.30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी, तेल कंपनियों ने आज से बढ़ाई कीमत
Premium petrol : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर बड़े स्तर पर भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर असर डाल रहा है. तेल कंपनियों ने पावर पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे लग्जरी गाड़ियां चलाने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2 से ₹2.30 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है. यह नई दरें आज यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.
दरअसल, ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात के बीच जहां पहले से ही एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम (Petrol Price Hike) बढ़ा दिए हैं. इससे लोगों को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ रही है. हालांकि प्रीमियम पेट्रोल के अलावा नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
बदली हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी. एचपीसीएल के पावर पेट्रोल और आईओसीएल के एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंश और अधिक माइलेज के लिए किया जाता है. HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है.