President Draupadi Murmu Bihar visit: राष्ट्रपति का बिहार दौरा 25 फरवरी को, पटना आएंगी द्रौपदी मुर्मू, ऐतिहासिक समारोह में होंगी शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल

President Draupadi Murmu Bihar visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को पटना आएंगी। पटना में राष्ट्रपति ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जानिए राष्ट्रपति के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल.....

द्रौपदी मुर्मू
Draupadi Murmu Bihar visit- फोटो : social media

President Draupadi Murmu Bihar visit: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के शताब्दी समारोह का उद्घाटन ज्ञान भवन में करेंगी। करोड़ों की लागत से पुनर्निर्मित इस अस्पताल का उद्घाटन बिहारवासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। राष्ट्रपति इस समारोह में लगभग एक घंटे तक उपस्थित रहेंगी।

25 फरवरी को पटना आएंगे द्रौपदी मुर्मू 

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी और 1:15 बजे तक वहां रहेंगी। इस दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति का पटना दौरा 

रविवार को इंडियन रेडक्रॉस सभागार में शताब्दी समारोह की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयोजन सचिव पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश ने राष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना के राजेंद्र नगर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भी दौरा करेंगी।

साइंस सिटी का करेंगे दौरा

82,900 वर्गमीटर में फैली यह साइंस सिटी भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को समर्पित है, जो उनकी विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देने की सोच को दर्शाती है। इस साइंस सिटी का उद्देश्य आगंतुकों को विज्ञान की खोज, कार्य प्रणाली और आधुनिक नवाचारों के प्रति प्रेरित करना, सशक्त बनाना और शिक्षित करना है। बिहार की समृद्ध वैज्ञानिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए इसे एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Editor's Picks